अध्यात्म

Tulsi Ke Upay: करें तुलसी का यह उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं, कभी नहीं होगी धन की कमी

Tulsi Ke Upay
x
Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना गया है।

Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना गया है। तुलसी के पौधे की अगर नियमित पूजा की जाए तो जीवन में कई संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है। तुलसी का पौधा इतना शक्तिशाली होता है कि जीवन में सुख शांति प्रदान कर सकता है। इसे दिव्य औषधि भी कहा जाता है। क्योंकि तुलसी में कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता होती है। आइए जाने तुलसी के चमत्कारी गुणो के बारे में।

भगवान को है बहुत प्रिय

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करने से वह प्रसन्न और संतुष्ट होते हैं। बिना तुलसी पत्र के अगर भगवान को भोग लगाया जाए तो वह उसे स्वीकार नहीं करते। इसीलिए भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाया जाना चाहिए।

आर्थिक तंगी होती है दूर

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं। कमाई के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता ऐसे में बताया गया है कि सिर्फ तुलसी की पूजा की जाए तो आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। इसके लिए बताया गया है कि तुलसी के पौधे को नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही जल चढ़ाते समय मंत्र का जाप करें।

नकारात्मकता होगी दूर

यह तो पहले ही बता दिया गया है कि भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता बहुत प्रिय है। अगर घर में नकारात्मकता का वास हो गया है तो इसे दूर करने का बहुत ही सरल उपाय है। कहा गया है कि सोने से पहले तकिए के नीचे 5 तुलसी के पत्ते रखकर सोने से घर में व्याप्त नकारात्मकता दूर हो जाती है।

नहीं होगी धन की कमी

अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो तुलसी का यह उपाय आपको समस्या से मुक्ति दिलाएगा। इसके लिए बताया गया है कि तुलसी की चार पत्तियां तोड़े और पीतल के बर्तन में पानी डालकर भिगो दें। इसे 24 घंटे उसी पात्र में रहने दें। इसके पश्चात उस पात्र के पानी को पूरे घर में छिड़क दें। खास तौर पर मुख्य द्वार पर अवश्य छिडके । इस उपाय से घर में धन की कमी दूर होती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story