अध्यात्म

Diwali 2021 Vastu Tips: घर की सफाई के दौरान मिले ये चीजें तो मिलने वाला है शुभ संकेत, जानिए!

Diwali 2021 Vastu Tips: घर की सफाई के दौरान मिले ये चीजें तो मिलने वाला है शुभ संकेत, जानिए!
x

घर की सफाई 

दिवाली के त्यौहार के दौरान घर की सफाई करते वक़्त खोई चीज़े मिलना बहुत ही शुभ होता है.

दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जब आमतौर पर सभी लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। लेकिन इस सफाई के दौरान मिलने वाली कुछ चीजें हमारे आने वाले समय की ओर इशारा करती हैं। कई बार ऐसी चीजें प्राप्त हो जाती हैं जिन्हें अत्यंत शुभ माना गया है। यह वस्तुएं क्या है आइए हम आज के इस समाचार के माध्यम से जानने का प्रयास करें। वस्तुओं के मिलने पर जो संकेत प्राप्त होते हैं वह असल में ईश्वर की कृपा ही मानी जाती है।

मोरपंख

मोरपंख सफाई के दौरान मिलने पर इसे अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय वस्तुओं में से एक है। मोर पंख का मिलना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बहुत जल्द प्राप्त होने की ओर इशारा करता है। मोर पंख को पवित्र माना जाता है।

लाल वस्त्र

सफाई के दौरान अगर किसी को लाल वस्त्र प्राप्त हो जाए तो इसे शुभ मानकर रख लेना चाहिए। माना जाता है कि कोर लाल वस्त्र मिलने वाले व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की ओर संकेत करता है।

चावल

रसोई में चावल का वह पैकेट का मिलना जिसे कभी खरीद कर लाया गया था लेकिन वह सामान के बीच कहीं दबा रह गया जो बाद में सफाई के दौरान प्राप्त हुआ। लेकिन इसे भी काफी शुभ माना गया है। चावल का मिलना व्यक्ति के भाग्यशाली होने की ओर इशारा करता है।

कौड़ी या शंख

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने पूजा स्थल के पास कौड़ी के साथ ही छोटे शंख भी रखते हैं। इसे शुभ माना जाता है। सफाई के दौरान अगर कौड़ी या फिर शंख प्राप्त हो तो बहुत जल्दी धनसंपदा प्राप्त होने की ओर इशारा कर रहा है।

मिलती हैं गुमी हुई चीजें

आमतौर पर यह चीजें हमारी ही होती हैं हम कभी बाजार से खरीद कर घर लाते हैं लेकिन कई बार धोखे से वस्तुएं यहां वहां पड़ी रह जाती हैं। लेकिन दीपावली की सफाई के दौरान अचानक से हमें वापस प्राप्त हो जाते हैं। इन चीजों का सफाई के दौरान मिलना काफी शुभ माना गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story