अध्यात्म

Dhanteras 2023 : धनतेरस में क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदना चाहिए, जानें शुभ मुहूर्त नहीं तो हो जाएगी गड़बड़

Rewa Riyasat News
9 Nov 2023 1:40 PM GMT
Dhanteras 2023 : धनतेरस में क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदना चाहिए, जानें शुभ मुहूर्त नहीं तो हो जाएगी गड़बड़
x
Dhanteras 2023 Shubh Muhurt And Shopping Time : धनतेरस में कुछ चीजें घर में लाना बहुत ही शुभ है, लेकिन कुछ वस्तुओं को खरीदना निषेध भी बताया गया है।

Dhanteras 2023 Shubh Muhurt Time Shubh Muhurt For Shopping And Puja Timing : इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार दो दिन मनाया जा रहा है यानि की 10 नवंबर से लेकर 11 नवंबर दोनों दिन है। जिस दौरान खरीदारी की जा सकती है धनतेरस में धातु यानि सोना और चांदी व बर्तन वाहन की खरीदारी की जाती है।

धनतेरस में किन चीजों की करें खरीदारी (Dhanteras Me Kya Kharidna Chahiye?)

धनतेरस में बर्तन खरीदना

धनतेरस के दिन सोने और चांदी से बने आभूषण खरीदना व धातु के बर्तन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। इनकी खरीदारी से घर में धन-सम्पदा बढ़ती है।

धनतेरस में झाड़ू खरीदना

Dhanteras के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना गया है। झाड़ू एक सफाई की वस्तु है,और माता लक्ष्मी को स्वच्छता बहुत ही प्रिय होती है। वास्तुशास्त्र में घर की झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

पीतल की वस्तु खरीदें

धनतेरस के दिन पीतल खरीदना अच्छा माना गया है। अतः पीतल की बनी हुई कोई वस्तु जरूर खरीदें।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए (Dhanteras Me Kya Nahi Kharidna Chahiye?)

लोहे की वस्तु

धनतेरस के दिन लोहे की वस्तु नहीं खरीदना चाहिए, यहां तक की लोहे के बने चाकू और कांटा भी न खरीदें।

कांच का सामान

धनतेरस पर कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि कांच पर राहु का प्रभाव होता है।

काले रंग के कपड़े न लें

इस दिन काले रंग के कपड़े न खरीदें।

नकली आभूषण न खरीदें

किसी भी प्रकार के धातु के नकली गहने या आभूषण को इस इन न ही खरीदें। क्योंकि ये असली नहीं होते हैं

खाली बर्तन न रखें

घर में नए खरीदे हुए बर्तन को खाली न रखें, ऐसा करने पर घर में दरिद्रता आती है। खाली बर्तनों में पानी या धान भरकर रखें।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

Dhanteras Shubh Muhurt : पंचांग के अनुसार 10 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। यानी खरीदारी दोनों दिन की जा सकती है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजकर 47 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

Next Story