अध्यात्म

Dhanteras 2022 : धनतेरस में क्या झाड़ू खरीदने के पीछे क्या है मान्यता, जानें कहानी

Dhanteras 2022 : धनतेरस में क्या झाड़ू खरीदने के पीछे क्या है मान्यता, जानें कहानी
x
Dhanteras 2022 : धनतेरस में झाड़ू क्यों ख़रीदा जाता है? धनतेरस में झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है.

Dhanteras 2022 : हिन्दू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के दिन होती है, धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी और और कई चीजों की खरीदारी करते हैं यह दिन खरीदारी करने के लिए विशेष होता है, लेकिन इस दिन हर घर में एक चीज जरूर खरीदी जाती है वह है झाड़ू, इस दिन झाड़ू खरीदना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है, लेकिन क्यों, इसके पीछे की क्या मान्यता है वही हम बताने वाले हैं।

झाड़ू का महत्व

Dhanteras Me Jhadu Kharidne Ka Mahatva : मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदी हुई वस्तु बाद में तेरह गुना तक बढ़ जाती है, वहीं झाड़ू को घर की लक्ष्मी माना जाता है, जो की दरिद्र चीजों को समेटकर बाहर कर देता है। इसलिए धन तेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है की इससे घर की समृद्धि दिन दूना और रात चौगुना बढ़ती है, साथ ही यह घर में दरिद्रता नहीं आने देता है।

ऐसा भी कहा जाता है

Dhanteras Me Jhadu Kharidne ki Manyta : कहा जाता है की धनतेरस में नया झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। ऐसा करने से पुराने कर्जों से मुक्ति मिल जाती है. और घर में माता लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है।

इन चीजों की खरीदारी है शुभ

Dhanteras Me Kya-Kya Kharidna Shubh Hai : धनतेरस के दिन बर्तन, कपड़े, सोना-चांदी और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। इसके साथ ही नए यंत्र, नई गाड़ी या जो कुछ भी नया खरीदना चाहते हैं इस दिन ख़रीदे, क्योंकि इससे आप इस दिन घर में खुशियां लाते हैं, जो की बाद में आगे चलकर 13 गुना बढ़ जाती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, Rewariyasat.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Next Story