
Dhanteras 2023: धनतेरस पर इन वस्तुओं को खरीदना होता है शुभ, फटाफट से करें चेक

Dhanteras 2023, Dhanteras Mei Kya Lena Chahiye: दीपावली के पहले धनतेरस पर कुछ न कुछ खरीदने की प्रथा है। कई बार लोग भूलवश ऐसी वस्तुएं खरीद कर ले जाते हैं जिनका जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। धनतेरस के दिन हमें शास्त्रों में बताएं अनुसार वस्तुओं की खरीदी करनी चाहिए। शास्त्र सम्मत कार्य करने से घर परिवार में उन्नति के साथ सुख संपत्ति में वृद्धि होती है। इस लेख के माध्यम से यह जानने का प्रयास करेंगे कि धनतेरस के दिन हमें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं। इस साल धनतेरस दो दिन यानी 10 नवंबर और 11 नवंबर को है।
समर्थ के अनुसार खरीदी करें
धनतेरस पर हर व्यक्ति को कुछ न कुछ अवश्य खरीदना चाहिए यह हमारे वेदों शास्त्रों में बताए गए हैं। लेकिन ऐसा ही नहीं है कि हमें केवल महंगी वस्तुओं को ही खरीदना चाहिए। जैसे सोना या चांदी के अलावा भी हम सस्ते सामान खरीद सकते हैं। व्यक्ति को सदैव अपनी समर्थ को ध्यान रखते हुए खरीदारी करनी चाहिए।
इन वस्तुओं को खरीदना बताया गया है सबसे शुभ
कहा गया है कि सागर मंथन के समय भगवान धन्वंतरी भी प्रकट हुए थे। उनके हाथों में उस समय अमृत का कलश था। इसलिए हम अगर कलश की खरीदी करते हैं तो इसे बहुत शुभ बताया गया है। धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण बर्तन, सिक्के खरीदना भी सबसे उत्तम माना गया है।
- धनिया के बीज खरीदने की परंपरा कई जगह है। यह भी उन्नति का प्रतीक है।
- बर्तन की खरीदी धनतेरस के दिन करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
- धनतेरस के दिन हीरा खरीदना शुभ माना गया है।
- धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी अवश्य करनी चाहिए।
भूल से भी इन चीजों की न करें खरीदी
- धनतेरस के दिन कांच के बर्तन हमें नहीं खरीदनी चाहिए।
- बताया गया है कि एल्यूमिनियम के बर्तन भी हमें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
- धनतेरस के दिन नुकीला सामान जैसे चाकू, कैंची, छुरी की खरीदी नहीं करनी चाहिए।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




