अध्यात्म

Chaturmas 2022: चतुर्मास 10 जुलाई से, भगवान विष्णु की इन 5 राशियों पर होने वाली है विशेष कृपा, जानिए

Chaturmas 2022
x
Chaturmas 2022: चतुर्मास ऐसा समय कहलाता है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि उस समय भगवान विष्णु सृष्टि का संपूर्ण कार्यभार भगवान भोलेनाथ को सौंप देते हैं।

Chaturmas 2022 Rashifal: चतुर्मास ऐसा समय कहलाता है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि उस समय भगवान विष्णु सृष्टि का संपूर्ण कार्यभार भगवान भोलेनाथ को सौंप देते हैं। वैसे तो भगवान भोलेनाथ पर सृष्टि के संघार का दायित्व रहता है। कहा गया है कि जब भी महा विनाश का समय आता है उये भगवान भोलेनाथ का कोप कहा गया है। इस बार भगवान विष्णु के योग नित्या पर जाने 5 राशियों पर विशेष कृपा होने वाली है। आइए जाने कौन सी है वह राशियां और उन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि चतुर्मास में इस राशि के जातक इंतजार करें उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में अवश्य ही बड़ी सफलता प्राप्त होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरा करें। साथ ही कहा गया है कि बिजनेस के लिए यात्रा शुभ नहीं है। चतुर्मास में गाय को रोटी अवश्य खिलाएं।

कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि चतुर्मास अच्छा रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपको ध्यान रखना है कि किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव न हो। चतुर्मास में श्री रामचरितमानस का पाठ करना आपके लिए सर्वथा उत्तम है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि चतुर्मास में भगवान विष्णु उन पर कृपा करेंगे। बिजनेस व्यापार बढ़ेगा। आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। चतुर्मास में आपके द्वारा मंदिर में गोली मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए।

मेष राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि चतुर्मास विशेष फलदाई होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। भगवान विष्णु की उपासना आपके लिए और भी अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आप चतुर्मास की अवधि में घी का दीपक अवश्य जलाएं।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि चतुर्मास शुभ और उन्नति दायक रहेगा। जो कार्य आप पहले से कर रहे हैं उसे ही आगे बढ़ाएं किस्मत का पूरा सहयोग रहेगा। लेकिन आपके द्वारा चतुर्मास अवधि में कोई भी नया कार्य नहीं शुरू करना है अन्यथा हानि हो सकती है।

Next Story