अध्यात्म

Apra Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की होगी कृपा

Apra Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की होगी कृपा
x
Apara ekadashi 2023 इस वर्ष वर्ष 2023 में दिन सोमवार, 15 मई को अपरा एकादशी (Apara ekadashi 2023) मनाई जा रही है। बता दें की प्रतिवर्ष ज्येष्ठ कृष्ण ग्यारस के दिन यह एकादशी मनाई जाती है।

Apra Ekadashi 2023 Kab Hai, Apra Ekadashi 2023 15 May: वर्ष भर में 24 एकादशी पड़ती है। हर एकादशी का अपना-अपना महत्व है। यह बात अलग है कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। वैष्णव संप्रदाय में दीक्षा के बाद एकादशी का व्रत अवश्य किया जाता है। 15 मई 2023 को अपरा एकादशी है। इस एकादशी पर अपार सिद्धि दायक गुणों से भरी है। कहा गया है कि इस एकादशी पर अगर भगवान विष्णु के विशेष मंत्रों के साथ पूजा अर्चना और जब किया जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाते हैं।

Apra Ekadashi 2023 Mantra: किन मंत्रों का करें जाप

बताया गया है कि हमारे शास्त्रों में भगवान विष्णु के कुछ मूल मंत्र हैं। अगर इन मंत्रों का विधिवत उचित समय पर जब किया जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। बताया गया है कि भगवान विष्णु का एक मूल मंत्र है। या मूल मंत्र ओम नमो नारायणाय।। पश्चात बताया गया है कि भगवान वासुदेव मंत्र का जाप भी बहुत कारगर है। यह मंत्र है ओम नमो भगवते वासुदेवाय। इसी तरह बताया गया है कि विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है ओम श्री वै वैष्णवे च विद्ममहे धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

एक और श्री विष्णु मंत्र बताया गया है जिसके लिए कहा जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा से सभी मंगलकारी कार्य सिद्ध होते हैं।

मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुणध्वजः।

मंगलम पुंडरीकाक्षः मंगलाय तनो हरिः।।

Apra Ekadashi 2023 Labh:
मंत्र जाप से लाभ

बताया गया है कि भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है। यह मंत्र बहुत चमत्कारिक बताए गए हैं। मंत्र के जाप से एक ओर जहां भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं वही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर मंत्र जपने वाले के घर में निवास करती हैं। ऐसा करने वालों के घर में आर्थिक समस्या नहीं होती। परिवार में हमेशा प्रेम भाव बना रहता है।

Next Story