अध्यात्म

Chandra Grahan 2023: 130 वर्ष के दुर्लभ संयोग के साथ चंद्र ग्रहण आज, जानें कहां और कब लगेगा सूतक

Chandra Grahan 2023
x
Chandra Grahan 5 May 2023 Sutak Time: वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को होगा। ग्रहण की शुरुआत 5 मई को रात 8:44 से होगी। ग्रहण 6 मई को रात 1:01 तक रहेगा।

Chandra Grahan 2023 Date, Sutak Time: वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को होगा। चंद्रग्रहण के लिए अभी भी काफी समय बकाया है। ग्रहण की शुरुआत 5 मई को रात 8:44 से होगी। ग्रहण 6 मई को रात 1:01 तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण को दुर्लभ संयोग के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है की इस बार चंद्रग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का सहयोग 130 वर्ष बाद बना है। बुद्धपूर्णिमा अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना गया है। चंद्र ग्रहण को उपछाया चंद्र ग्रहण बताया गया है।

4 घंटे का होगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण के संबंध में बताया गया है कि 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। ग्रहण की शुरुआत 5 मई को रात 8:44 से होगी। ग्रहण 6 मई को रात 1:01 तक रहेगा। ग्रहण काल कुल 4 घंटा 15 मिनट का बताया गया है।

क्यों महत्वपूर्ण है चंद्रग्रहण

बताया गया है कि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण सहयोग बन रहे हैं। पूर्णिमा ग्रहण के दिन स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग का शुभ संयोग है। ऐसे संयोग काफी फलदाई होते हैं। जानकारी के अनुसार स्वाति नक्षत्र रात 9:40 तक रहेगा वही सिद्धि योग सूर्योदय से लेकर सुबह 9:15 तक है। ऐसे में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण है।

कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

खगोलीय जानकारों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप एशिया के ज्यादातर हिस्सों में ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका तथा हिंद महासागर मे दिखाई देगा। भारत के खगोलीय तथा खगोल शास्त्र, हिंदू पंचांग के अनुसार जानकारों कहना है कि भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। लेकिन टाइमिंग को ध्यान में देकर देखा जाए तो कुछ जगहों पर हल्का चंद्रग्रहण देखा जा सकता है।

Next Story