अध्यात्म

Chanakya Niti : पुरूषों की तुलना में इन चीजों में आगे होती है महिलाएं

Manoj Shukla
29 Aug 2021 4:05 AM GMT
Chanakya Niti: Women are ahead in these things than men
x
चाणक्य नीति में पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को कुछ मामले में आगे बताया गया हैं। तो चलिए जानते हैं किन चीजों में पुरूषों से आगे होती है महिलाएं।

आचार्य चाणक्य एक बहुत बड़े ज्ञाता थे। उन्होंने अपनी सूझबूझसे मनुष्य की जिंदगी से जुड़े हर पहलुओं पर प्रकाश डाला हैं। उन्होंने पुरूष व महिलाओं के कुछ गुण-दोष का भी जिक्र किया हैं। आमतौर यह समझा जाता है कि महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा कई मामलों में पीछे होती हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में महिलाओं को पुरूषों की तुलना में कई चीजों में आगे बताया हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन 4 चीजों में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं आगे होती हैं।

इन मामलों में आगे होती है महिलाएं

आचार्य का मानना है कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा भूख लगती हैं। उनके शरीर की बनावट ऐसी होती है कि उन्हें ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती हैं। ऐसे में महिलाओं को हमेशा अच्छा एवं भरपेट भोजन करना चाहिए।

धैर्यवान होती हैं महिलाएं

आचार्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा धैर्यवान होती है। वह पुरूषों की अपेक्षा परिवार को ज्यादा अच्छे से चलाना जानती हैं। यह साहस से भरी होती है और विपरीत परिस्थितियों में भी अपना साहस नहीं खोती हैं।

कामुकता होती है ज्यादा

आचार्य कहते है कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में कामुकता ज्यादा होती हैं। इनमें पुरूषों की अपेक्षा 8 गुना ज्यादा कामुकता होती है।

भावनात्मक मजबूत

कई बार ऐसा लगता है कि महिलाएं जल्दी रोने लगती हैं। इसलिए वह ज्यादा इमोशनल होती हैं। लेकिन इसके उलट वह भावनात्मक रूप से काफी मजबूत एवं साहसी होती हैं। महिलाएं अगर ठान लें तो वह किसी की तरफ पलटकर नहीं देखती हैं।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर बेस्ड हैं। यह पूरी तरह सत्य एवं सटीक है इसकी पुष्टि रीवारियासत डॉट कॉम नहीं करता है।

Next Story