अध्यात्म

Chanakya Niti : मुश्किल वक्त में यह हैं व्यक्ति का सच्चा साथी, जानिए क्या कहते है आचार्य

Manoj Shukla
5 April 2021 4:37 PM GMT
Chanakya Niti : मुश्किल वक्त में यह हैं व्यक्ति का सच्चा साथी, जानिए क्या कहते है आचार्य
x
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे। उन्हें राजनीति, कूटनीति, शिक्षा, लोगों की परख आदि का खूब ज्ञान था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के दोस्त, दुश्मन, बुरे वक्त, मुश्किल समय, वैवाहिक जीवन, तरक्की, धन, वैभव आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे। उन्हें राजनीति, कूटनीति, शिक्षा, लोगों की परख आदि का खूब ज्ञान था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के दोस्त, दुश्मन, बुरे वक्त, मुश्किल समय, वैवाहिक जीवन, तरक्की, धन, वैभव आदि के बारे में विस्तार से बताया है। कहा जाता है कि जो लोग चाणक्य द्वारा बताई गई बातों को जीवन में आत्मसात करते हैं वह जीवन में कभी दुखी नहीं हो सकते है।

Chanakya Niti : मुश्किल वक्त में यह हैं व्यक्ति की सच्चा साथी, जानिए क्या कहते है आचार्य

आचार्य कहते हैं कि जीवन में कई मोड़ आते हैं। सुख के समय आपको ढेर सारे दोस्त, मित्र, रिश्तेदार आदि याद करेंगे। लेकिन जब बुरा वक्त आता है तो आपको कोई याद नहीं करता है। मुश्किल समय में सभी आपका साथ छोड़ जाते है। इस मुश्किल समय में एक ऐसी चीज है जो आपका सच्चे मित्र होने का फर्ज निभाती है। अगर आपने इससे दोस्ती कर ली तो मुश्किल समय भी आसानी से कट जाएगा।

मुश्किल समय में आचार्य चाणक्य ने धन को सबसे हितैषी एवं सच्चा मित्र बताया हैं। आचार्य कहते है कि मनुष्य को जीवन में थोड़ी-थोड़ी धन की बचत जरूर करनी चाहिए। क्योंकि यही एक ऐसी चीज है जो आपके मुश्किल समय में आपका साथ देती है। जो मनुष्य भविष्य को लेकर चिंतत रहता है और थोड़ा-थोड़ धन संचय कर लेता है उसका मुश्किल समय भी आसानी से कट जाता हैं।

आचार्य कहते है कि धन को हमेशा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। आचार्य कहते है जो धन का संचय नहीं करते हैं और बिना सोच-समझकर खर्च करते हैं वह मुश्किल समय में परेशान होते हैं। आचार्य कहते कि कठिन समय में धन ही सच्चा मित्र होता हैं। इसलिए धन का संचय करना बेहद जरूरी है ताकि मुश्किल समय भी आसानी से कट जाए।

Next Story