अध्यात्म

Chanakya Niti :  इन तीन कार्यो से दूर रहने वाले व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते, जानिए क्या कहते है आचार्य चाणक्य

Manoj Shukla
19 March 2021 3:56 PM GMT
Chanakya Niti :  इन तीन कार्यो से दूर रहने वाले व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते, जानिए क्या कहते है आचार्य चाणक्य
x
Chanakya Niti :  आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, विद्वान एवं नीति शास्त्र के ज्ञाता थे। उन्होंने नीति शास्त्र के माध्यम से बताया है कि मनुष्य को जीवन किस तरह से जीना चाहिए। किस तरह के कामों को करना चाहिए जिससे वह सफल हो सके।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, विद्वान एवं नीति शास्त्र के ज्ञाता थे। उन्होंने नीति शास्त्र के माध्यम से बताया है कि मनुष्य को जीवन किस तरह से जीना चाहिए। किस तरह के कामों को करना चाहिए जिससे वह सफल हो सके। ऐसे ही 3 बातों का आचार्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए जिक्र किया है। आचार्य कहते है कि जो मनुष्य जीवन में इन तीन बातों को फालो नहीं करता है वह कभी सफल नहीं हो सकता है। तो चलिए जानते है आचार्य द्वारा बताई गई क्या है वह तीन बातें।

Chanakya Niti :   इन तीन कार्यो से दूर रहने वाले व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते, जानिए क्या कहते है आचार्य चाणक्य

आचार्य कहते है कि इंसान को कभी तीन बातों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। वह तीन कार्य है अभ्यास करना, भगवान के नाम का जाप करना एवं दूसरों की भलाई करना। अगर इंसान इन तीन बातों से संतुष्ट हो गया तो जीवन में उसका सफल होना मुश्किल हैं। इसलिए जरूरी है कि इन तीनों को हमेशा करते रहना चाहिए।

आचार्य के कहने का तत्पर्य यह है कि अगर किसी काम में सफलता नहीं मिलती है उससे भागना नहीं चाहिए और न ही अभ्यास को छोड़ना चाहिए। क्योंकि जब तक अभ्यास नहीं करेंगे तो सफलता पाना मुश्किल हैं। इसी तरह मनुष्य को भगवान का जाप कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे मन को सुकून मिलता है।

मन शांत रहा तो जीवन में कुछ अन्य कामों को करने के बारे वह फोकस कर पाएगा। इसी तरह तीसरी बात दूसरों की भलाई करना। आचार्य करते है कि दूसरों की भलाई करने में कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। दूसरों की भलाई करने से मन को जहां शांति मिलती है तो वहीं पुण्य की भी प्राप्ति होती है। शायद इसलिए आचार्य का मत है कि जीवन में कभी भी अभ्यास करना, भगवान का जाप करना एवं दूसरों की भलाई करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

Next Story