अध्यात्म

Chanakya Niti On Love : प्रेम में सफल कैसे हों? इन चार गुणों वाले व्यक्ति को प्यार में कभी धोखा नहीं मिलता

Chanakya Niti On Love : प्रेम में सफल कैसे हों? इन चार गुणों वाले व्यक्ति को प्यार में कभी धोखा नहीं मिलता
x
Chanakya Niti Quotes On Love : आचार्य चाणक्य ने दाम्पत्य जीवन में प्रेम कैसे बना रहे इसके लिए भी कई आवश्यक बातें बताई थी। जिसके अनुसार व्यक्ति में इन चार गुणों वाला व्यक्ति प्रेम के मार्ग में कभी धोखा नहीं खाता है।

Chanakya Niti About Love In Hindi : कार्यक्षत्र में सफल होने वाले व्यक्ति के लिए आवश्यक नहीं है कि वह जीवन के सभी क्षेत्र में सफल होगा। पैसा कमाना, नौकरी कर लेना आसान है। लेकिन पारिवारिक जीवन में वह भी पति पत्नी के बीच के प्रेम और भरोसे को बनाए रखना सबके बस की बात नहीं है। वह भी आज के समय में। क्योंकि इस भागम भाग भरे जीवन में पत्नी के लिए भी समय नही रहता। ऐसे में विवाद और घर टूटने के अलवा कोई विकल्प नही बचता है। इससे निपटने के लिए आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने कुछ नीतियां बनाई हैं। जिसका पालन करने वाले लोग प्यार और परिवार में कभी भी असफल नहीं होते हैं।

How to be successful in love- प्यार में सफल कैसे हों?

स्त्रियों का करें सम्मान

आचार्य ने आपने नीति शास्त्र (Chanakya Niti Shashtra) में कहा है कि जो पुरूष नारी जाति का सम्मान करता है उसका सम्मान उसकी पत्नी अवश्य करती है। आचार्य कहते हैं कि माता, बहन तथा हर स्त्री का सम्मान हर पुरूषों को करना चाहिए।

पराई स्त्री पर न रखे गलत नजर

कहा गया है जो पुरूष अपनी प्रेमिका या फिर विवाह के बाद अपनी पत्नी के अलावा किसी पर स्त्री पर गलत नजर नहीं रखता उसे अवश्य ही सम्मान मिलता है। उसकी प्रेमिका उसको मन से प्रेम करती है।

पत्नी की करें सुरक्षा

कहा गया है पति या फिर प्रेमी को अपनी प्रेमिका या पत्नी की पूरी सुरक्षा करनी चाहिए। जब प्रेमिका या पत्नी को यह एहसास हो जाता है कि उसे चाहने वाला उसकी पूरी सुरक्षा करेगा ते वह उसके प्रति सदैव समर्पण का भाव रखती है। ऐसे में प्रेमिका या पत्नी पति में माता-पिता का स्वरूप देखती है।

प्यार में करें संतुष्ट

आचार्य कहते हैं कि पत्नी को शारीरिक रूप से भी संतुष्ट करना चाहिए। जिनके पति उन्हे संतुष्ट नही कर पाते उनकी पत्नी के साथ सम्बंध खराब होने लगते हैंऐसे में आवश्यक है कि पत्नी को शारीरिक रूप से भी संतुष्ट करें। ऐसा करने से प्रेम बढ़ता है।

Next Story