अध्यात्म

Chanakya Niti : मनुष्य को जीवन इन दो चीजों पर रखना चाहिए नियंत्रण, नहीं तो दुखों से भर जाएगा जीवन

Manoj Shukla
9 March 2021 10:12 PM GMT
Chanakya Niti : मनुष्य को जीवन इन दो चीजों पर रखना चाहिए नियंत्रण, नहीं तो दुखों से भर जाएगा जीवन
x
Chanakya Niti : जिंदगी को सुखमय बनाने के लिए आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई बातें बताई हैं। जिसमें दो प्रमुख रूप से हैं। आचार्य कहते है कि अगर समय रहते मनुष्य जीवन में इन दो बातों पर नियंत्रण नहीं रखता है तो उसका जीवन दुखों से भर जाएगा।

Chanakya Niti : जिंदगी को सुखमय बनाने के लिए आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई बातें बताई हैं। जिसमें दो प्रमुख रूप से हैं। आचार्य कहते है कि अगर समय रहते मनुष्य जीवन में इन दो बातों पर नियंत्रण नहीं रखता है तो उसका जीवन दुखों से भर जाएगा। इसलिए अगर जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो इन दो बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए और इस पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। तो चलिए जानते है आचार्य किन दो बातों पर विशेष ध्यान रखने की बातें कहते हैं।

आचार्य अपने श्लोको के माध्यम से कहते है कि अगर आमदनी कम हो तो खर्चे पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी हैं। इसी तरह अगर किसी मामले में जानकारी न हो तो अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि यह दोनों ही चीजें दुख देने वाली होती हैं। आचार्य का कहना है कि अगर मनुष्य के पास इन दो चीजों की कमी है तो उन्हें सोच-विचार कर ही काम करना चाहिए।

आचार्य का साफ कहना है कि मनुष्य को आमदनी अठन्नी खर्चा रूपैया वाली कहावत को चरितार्थ करने की कभी कोशिश नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की महीने में कमाई कम है तो उसे उसी के अनुसार खर्चे करना चाहिए। साथ ही कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर रखना चाहिए। क्योंकि पैसा ही ऐसी चीज है जो मुश्किल समय में काम आता है।

इसलिए थोड़ी-थोड़ी बचत करके जीवन में आने वाली मुश्किलों से निपटा जा सकता हैं। असल जिंदगी में कई ऐसे लोग होते है जो बिना सोचे-समझे खर्च करते हैं। लेकिन जब समस्या या विपत्ति आती है तो वह उधार में पैसे लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसलिए जीवन में कभी उधार एवं कर्जे की नौबत को नहीं आने देना चाहिए। क्योंकि यह पैसे कई प्रकार के दुखों का कारण बनते हैं।

दूसरी बात आचार्य कहते है कि जब किसी के बारे में ज्यादा जानकारी न हो तो वहां चुप ही रहना चाहिए। क्योंकि जिसके बारे में आपको जानकारी है और वहां पर आप बोलेंगे तो समाज में हसी का पात्र बनेंगे। जो दुख देने वाली होगी। इसलिए समझदारी से काम लेते हुए अपने शब्दों में नियंत्रण रखकर ही बोलना चाहिए।

Chehre फिल्म का नया पोस्टर आया सामने, 11 मार्च को रिलीज होगा टीजर

आमिर खान एवं एली अवराम स्टारर हरफनमौला सांग का सामने आया टीजर, कल रिलीज होगा फुल सांग

गंगूबाई फिल्म की रूकी शूटिंग, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Next Story