अध्यात्म

Chanakya Niti : मनुष्य को हमेशा रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, नहीं तो सबकुछ खोना तय

Manoj Shukla
7 Sep 2021 6:04 AM GMT
Chanakya Niti
x
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई जरूरी बातें बताई हैं। अगर इन बातों का मनुष्य ध्यान नहीं रखता है तो...!

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। उन्होंने मनुष्य के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई बातों का जिक्र अपने नीति शास्त्र में किया हैं। आज कुछ उन्हीं बातों से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। आचार्य कहते है कि जीवन को सुखमय बनाने के लिए मनुष्य को कुछ जरूरी बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। यह बातें क्या हैं, चलिए जानते हैं।

आचार्य कहते है कि सोच का प्रभाव मन में होता है। मन का प्रभाव तन पर। तन एवं मन दोनों का प्रभाव जीवन में होता है। इसलिए सकारात्मकता जीवन में बेहद जरूरी हैं।

आचार्य का मत है कि मनुष्य को हमेशा अच्छा सोचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह से आप सोचेंगे, ठीक उसी तरह का प्रभाव आपके मन में पड़ेगा। जैसा आपका मन रहेगा। वैसा ही आपका तन भी रहेगा। अगर आप नकारात्मकता भरे विचार अपने मन में लाते रहेंगे तो इसका सीधा असर शरीर पर पड़ेगा। परिणाम स्वरूप आपको कई तरह की कठिनाईयों का करना पड़ेगा। इसलिए हमेशा अच्छे विचार ही मन में लाने चाहिए।

कई बार आपने यह महसूस किया गया होगा कि जब भी आप तनाव में रहते हैं तो इसका सीधा असर शरीर पर दिखता हैं। जिससे सेहत बिगड़ने का भी खतरा रहता है। लम्बे समय तक तनाव में रहना आप के लिए भारी पड़ सकता हैं। इसलिए हमेशा मनुष्य को तनाव मुक्त रहने का प्रयास करना चाहिए। अपने आसपास सकारात्मकता बनाए रखना चाहिए। मन को हमेशा प्रसन्न रखना चाहिए। वैसे भी कहा गया है कि खुशहाल जीवन व्यतीत करने वाला व्यक्ति अन्य लोगों की तुलना में लम्बे समय तक स्वस्थ्य जीवन जीता है।

Next Story