अध्यात्म

Chanakya Niti in hindi: इस तरह की पत्नियों को लेकर ये क्या बोल गए थे चाणक्य, पढ़ेंगे तो अंदर से हिल जायेंगे

Chanakya Niti in hindi: इस तरह की पत्नियों को लेकर ये क्या बोल गए थे चाणक्य, पढ़ेंगे तो अंदर से हिल जायेंगे
x
Chanakya Niti in hindi: इस तरह की पत्नियों को लेकर ये क्या बोल गए थे चाणक्य, पढ़ेंगे तो अंदर से हिल जायेंगे! What did Chanakya say about such wives, if you read it, you will be shaken from inside

Chanakya Niti in hindi: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत अहम होता है। शास्त्रों में तो कहा गया है कि यह रिश्ते पहले से बनकर आते हैं। कई ऐसी स्त्रियां हैं जो अपने पति की सोई किस्मत को जगा देती है। उनके भाग्य में ऐसा परिवर्तन देखने को मिलता है जो विवाह के पूर्व नहीं होता। तभी तो कहा जाता है कि यह पत्नियां अपने पति के लिए लकी साबित हुई है। आचार्य चाणक्य भी इस बात का समर्थन करते हुए कहते हैं के पत्नियों का कुछ विशेष तरह का गुण पति को भाग्यशाली बनाने में सहायक होता है। आइए जाने कौन से हैं वह खास गुण।

संस्कारी और शिक्षित महिला

आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कहते हैं कि यदि घर की महिलाएं शिक्षित और संस्कारी हैं तो उस घर में देवताओं का निवास रहता है। घर परिवार के लोग संगठित रहते हैं। उसकी आने वाली पीढ़ी महिलाओं की वजह से खूब तरक्की करती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में महिलाओं का अहम योगदान होता है।

शांत स्वभाव की महिला

घर की महिलाओं में आपसी सामंजस्य कायम रखना है तो शांत रहने की कसौटी पर सदैव खरा उतरना होगा। यह बात आचार्य चाणक्य कहते हैं। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि घर में झगड़ा करने वाले तो सभी होते हैं लेकिन शांत रहकर सभी की बातों को सुनना और शांत तरीके से उन्हें संतुष्ट करने वाले बहुत कम लोग होते हैं। खास तौर पर अगर घर की महिलाएं शांत रहे अवश्य ही घर में सुख शांति बनी रहेगी।

धैर्यवान और समझदार

जिस घर की महिलाएं धैर्यवान और समझदार होती हैं वह किसी भी परिस्थिति में अपने घर परिवार के लोगों को टूटने नहीं देते। हर मुश्किल घड़ी में इस गुण की महिलाएं अपने पति के साथ खड़ी रहती।

परिवार के विकास में पत्नियों का अहम योगदान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पारिवारिक विकास में पत्नियों का अहम योगदान होता है। क्योंकि अगर शिक्षित और संस्कारित स्त्री बहू बनकर घर आती है वह घर परिवार मे मेलजोल बढ़ाकर संगठित करती है। जिससे परिवार के लोग तरक्की करते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story