अध्यात्म

Chanakya Niti Hindi: चाणक्य के इस वचन ने मचा दिया था बवाल, पढ़िए नहीं तो आपके ऊपर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

chankya niti
x
Chanakya Niti Hindi: नीति शास्त्र के ज्ञाता आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने मनुष्य को बेहतर जीवन जीने के लिए कई नीतियां बनाई थी।

Chanakya Niti Hindi: नीति शास्त्र के ज्ञाता आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने मनुष्य को बेहतर जीवन जीने के लिए कई नीतियां बनाई थी। इन नीतियों के अनुसार कहा गया है कि अगर जीवन में भगवान की कृपा से आप धनवान बन जाते हैं। आपके पास रुपया पैसा पर्याप्त है। आर्थिक समस्या दूर दूर तक ना हो तो कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। अगर इन बातों पर विचार ना किया गया और मनमाने तरीके से जीवन निर्वहन चलता रहा तो कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धनवान होने के बाद गरीब कमजोर व्यक्तियों को नहीं सताना चाहिए। अपने पद प्रतिष्ठा का उपयोग कर पीड़ित करना अपना दुर्भाग्य आमंत्रित करने के बराबर है। जीवन में कमजोर व्यक्ति का अपमान करने से धनवान व्यक्ति ज्यादा दिन तक न तो धनवान रहता है और न ही सुखी रह पाता है। उसे कोई न कोई समस्याएं ऐसे जकड़ लेती हैं मानो समय ने अपने पास में बांध लिया हो।

Chanakya Niti Facts In Hindi

आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि धन अर्जन मेहनत से करना चाहिए। अगर लालच या कूट रचित चाल चलकर हम किसी के धन को हड़प लेते हैं तो वह सामाजिक और दैविक स्तर पर पूर्णतया गलत है। दूसरों का धन हड़पने के लिए लालच करना प्रयास करना अनुचित बताया गया है। ऐसे व्यक्तियों के पास धन नहीं टिकता।

Chanakya Quotes In Hindi

अगर आप बुरी संगत के चक्कर में पड़ गए हैं तो आपका ज्यादा दिन तक हित होने वाला नहीं है। क्योंकि बुरी संगत में से स्वयं और पुरखों के द्वारा कमाई हुई धन संपत्ति बहुत जल्दी नष्ट हो जाती है। जीवन में अभाव और संकट के बादल मंडराने लगते हैं। ऐसे लोगों का साथ माता लक्ष्मी छोड़ देती है। जीवन में अगर कुछ करना है तो संगत का त्याग सबसे पहले करना होगा।

ज्यादा न करें खर्च

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti Hindi) कहते हैं की मनुष्य एक बुद्धिजीवी प्राणी है। इसलिए उसे अपने आमदनी के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। अगर व्यक्ति अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करेगा तो वह एक दिन ऐसा आयेगा जब वह कंगाल हो जाएगा। ठीक इसी तरह की स्थिति उस व्यक्ति की भी होती है जिसके पास धन होने पर वह बिना सोचे समझे खर्च करता रहता है।

Next Story