अध्यात्म

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ये लोग, हमेशा रहें इनसे सतर्क

Chanakya Niti
x
Chanakya Niti Quotes: आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखी गई बातें आज सदियों बाद भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। इन बातों का पालन करने से जीवन में आने वाली बाधाओं का अनुमान पहले ही हो जाता है, और हम उससे बच कर निकल जाते हैं।

Chanakya Niti Quotes in Hindi: अपने नीतिशास्त्र के लिए हर जगह प्रसिद्धि पा चुके आचार्य चाणक्य जीवन जीने का मंत्र (Chanakya Niti for Life) भी बताते हैं। उन्होंने जो कुछ भी अपने नीति शास्त्र में लिखा है वह सब जांची, परखी, आजमाई हुई बातें हैं। इसी लिए आचार्य की बातों पर आज भी लोग पूर्ण विश्वास करते हैं। आचार्य (Acharya Chanakya) ने जीवन में सफल होने के लिए कुछ लोगो पर पूरा भरोसा न करने के लिए कहते हैं। कहने का मतलब यह है कि अगर आप अपने जीवन को सहज और सफल बनाना चाहते हैं तो कुछ खास तरह के लोगों से सदैव सतर्क रहना चाहिए। जो भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य की बताई इन नीतिगत बातों का पालन करते हैं वह जीवन में सफल होते हैं। जानें कौन है वह लोग।

राजा, शासन या प्रशासन

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि राजा, शासन और प्रशासन किसी की भावनाओं को नहीं समझता। उसके सारे कार्य नियम से होते हैं। क्योंकि वह नियम से बंधे होते हैं। इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपको परेशानी हो। क्योंकि कई बार राजा शासन और प्रशासन के संपर्क में रहने से लोगों को लगता है वह उन्हें बचा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता।

वैश्या

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में वैश्या का भी उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वैश्या को किसी के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं होता उसे तो सिर्फ अपना कार्य दिखता है। वह मतलब पूरा करने के बाद किसी की नहीं होती। इसलिए वैश्या पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। अन्यथा परेशानी में पड़ना निश्चित है।

यमराज

इस संसार में जो आया है वह जाएगा। मृत्यु के लिए भगवान यमराज को निश्चित किया गया है। इसलिए यमराज कभी भी किसी भी व्यक्ति पर कोई भी दया भावना नहीं रखते। अगर यमराज प्राणी के प्राण हारते समय दया करने लगेंगे तो इस संसार से किसी की मृत्यु नहीं होगी।

चोर

नीति शास्त्र (Chanakya Nitishashtra)में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि चोरों से सदैव सतर्क रहना चाहिए। चोर किसी पर भी दया नहीं करते जैसे ही मौका मिलता है हाथ साफ कर देते हैं। ऐसे चोर किसी दुखी और परेशान व्यक्ति के घर में भी घुस गया है तो वह बिना चोरी किए वापस नहीं आएगा। उसे किसी के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं रहता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story