अध्यात्म

Bracelet Line: हाँथ में मौजूद कलाई की ये रेखा से जाने कितने साल जिएंगे आप?

Bracelet Line: हाँथ में मौजूद कलाई की ये रेखा से जाने कितने साल जिएंगे आप?
x
Bracelet Line: हाँथ में मौजूद कलाई की ये रेखा से जाने कितने साल जिएंगे आप! How many years will you live from this line of the wrist present in the hand

Bracelet Line: हस्तरेखा देखकर हमारे ज्योतिषाचार्य जीवन के जुड़े अहम पहलुओं के बारे में जान लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है के ज्योतिष शास्त्र के द्वारा हाथ के मणिबंधन की रेखाओं को देखकर जातक की लाइफ लाइन का पता लगाया जा सकता है। कहने का मतलब यह है कि मणिबंधन में बनी रेखाएं हमें बता देती है कि जातक कितने साल जिएगा। अंग्रेजी में इस रेखा को ब्रेसलेट लाइन कहते है।

कौन सी है मणिबंधन रेखा

बताया गया है कि कलाई जहां से शुरू होती है वहां कई आड़ी रेखाएं पाई जाती हैं। इसे मंणिबंधन की रेखा या फिर ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है। हस्त रेखा विज्ञान में इस मणिबंधन रेखा का बहुत महत्व बताया गया है। इस रेखा के माध्यम से हम जीवन से जुडी कई अहम जानकारी एकत्र कर सकते हैं।

मणिबंधन बताता है उम्र

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि मणिबंधन के माध्यम से हम जातक के उम्र का सटीक पता लगा सकते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि मणिबंधन में जितनी ज्यादा और सटीक रेखाएं होती हैं। व्यक्ति की उम्र उतनी ही ज्यादा होती है। जिनके मणिबंधन में रेखाएं कम होती हैं उनकी उम्र भी कम होती है।

बताया गया है कि अगर मणिबंधन की रेखाओं पर एक लाइन दिख रही है तो उस जातक की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच होगी। वहीं कहा गया है कि जिनके मणिबंधन में दो रेखाएं होती हैं वह 46 से 56 वर्ष की उम्र तक जीवित रहते हैं। लेकिन जिनके मणिबंधन में चार रेखाएं होती हैं वह 80 से भी ज्यादा उम्र तक जीवित रहते हैं।

कम उम्र वाले करें उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि जिन की कलाई यानी में मणिबंधन में एक रेखा हो उसे महामृत्युंजय का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। वहीं दो लाइन वाले प्रतिदिन हर हाल में भगवान की पूजा करें। यह भी महामृत्युंजय मंत्र का पाठ कर सकते हैं।

टूटी हो पहली लाइन तो क्या करें

अगर महिलाओं के मणिबंधन की रेखा टूटी हुई है या फिर उसमें कर्व हो तो ऐसी दशा में महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है। उन्हें कई बार परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता है। वहीं यही स्थिति अगर पुरुषों के बंधन में है तो उन्हें प्रोस्टेट जैसी बीमारी होने की संभावना बनी रहती है।

Next Story