अध्यात्म

August Month Rashifal 2022: इन 4 राशि के लोगों की खुलेगी किस्मत, अन्य में रहेगा मिलाजुला प्रभाव

August Month Rashifal 2022: इन 4 राशि के लोगों की खुलेगी किस्मत, अन्य में रहेगा मिलाजुला प्रभाव
x
August Rashifal 2022, Monthly Horoscope August 2022: अगस्त का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने में ग्रहों की दिशा हाल ही में बदली है।

August Rashifal 2022, Monthly Horoscope August 2022, अगस्त महीने का राशिफल 2022: अगस्त का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने में ग्रहों की दिशा हाल ही में बदली है। जिसका असर हमारे जीवन पर अवश्य पड़ेगा। ज्योतिशास्त्रियो का कहना है कि अगस्त माह में 4 राशि के लोगों की किस्मत खुलने वाली है। वहीं अन्य राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर रहेगा। आइए जाने राशियों के मासिक फल के बारे में।

Mesh Rashifal August 2022

मेष राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि अगस्त का महीना वह भी कारोबारियों के लिए सफलता भरा सिद्ध होगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा बीतेगा। सावधानी के तौर पर कहा गया है कि सहकर्मियों से बेवजह बहस न करें वाणी पर नियंत्रण रखें। यही व्यवहार घर के लोगों के साथ ही रहे।

Vrishabh Rashifal August 2022

वृषभ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि अगस्त का महीना लाभदायक सिद्ध होगा किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करना चाहते हैं तो अवश्य सफलता प्राप्त होगी। इंक्रीमेंट में वृद्धि हो सकती है। स्टाक और म्यूचुअल फंड जैसी जगहों में निवेश करना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना है। उभरते हुए मतभेदों पर ध्यान न दें उन्हें बढ़ाने के बजाय सुलझाएं सफलता प्राप्त होगी।

Mithun Rashifal August 2022

मिथुन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह महीना बड़ी खुशियां देने वाला साबित हो सकता है। अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर प्रयास कर रहे हैं उसमें अवश्य ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा। खानपान और दौड़ धूप में संयम बरतें शुगर बढ़ने की संभावना है।

Kark Rashifal August 2022

कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कैरियर के लिए नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार में उन्नति मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए भी यह अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने का भी संयोग बन रहा है।

Singh Rashifal August 2022

सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि आर्थिक दृष्टि से आपके लिए यह मां बहुत उपयुक्त है। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी, नई योजनाओं पर पूंजी निवेश, नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कामकाज में किसी तरह की लापरवाही न करें। इसके बाद आपको तरक्की और धन लाभ प्राप्त होगा। आपको क्रोध और पारिवारिक बातों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा परेशानी भी हो सकती है।

Kanya Rashifal August 2022

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि कार्य क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। कार्यकुशलता की वजह से कार्यक्षेत्र में अलग पहचान और कुछ विशेष करने का मौका मिलेगा। अगर व्यापारी है तो व्यापारी गतिरोध दूर होकर के कई मार्ग खुलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

Tula August Rashifal 2022

तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इनका भी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नकारात्मकता मन में न आने दें अवश्य सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें अन्यथा विपक्षी आप पर हावी हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इससे बचें।

Vrishchik August Rashifal 2022

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि अगस्त का महीना मिलाजुला असर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। वही व्यवसायिक मामले में लाभ हो सकता है। अगर मन में नराशा के भाव महसूस करें तो ईश्वर को याद करें शक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में छोटी बड़ी खुशियां मिलेंगी।

Dhanu August Rashifal 2022

धनु राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल कर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ तथा अचानक धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। वाणी में नियंत्रण रखें और कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद न करें। क्रोध में संयम बरतें तभी आगे की सफलता प्राप्त होगी।

Makar August Rashifal 2022

मकर राशि के जातकों के लिए बताया गया है पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे तथा कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता से शारीरिक थकावट हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है लेकिन हर निर्णय बड़ी समझदारी से लें तभी लाभ होगा।

Kumbh August Rashifal 2022

कुंभ राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि यह महीना कुछ परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी उच्च अधिकारियों से नाराजगी हो सकती है। किसी की आलोचना न करें, जल्दबाजी में निर्णय न लें यही आपके लिए मंगलकारी होगा।

Meen August Rashifal 2022

मीन राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि यह माह कठिनाइयों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी होगी। बेवजह लोगों से बहस भी हो सकती है। पैसे का व्यय अधिक होने से मानसिक तौर पर झुंझलाहट हो सकती है लेकिन इन सभी मामलों में संयम का परिचय दें अवश्य ही समस्याएं समाप्त होगी।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करता।

Next Story