अध्यात्म

ASTROLOGY: ये है दुनिया के 4 राशि वाले सबसे ज्यादा कंजूस, मिले तो बात ही न करो

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

ASTROLOGY: आपने एक कहावत सुनी होगी जिसमें कहा गया है कि 'चमड़ी चली जाय तो चली जाय लेकिन दमड़ी न जाय'।

ASTROLOGY: आपने एक कहावत सुनी होगी जिसमें कहा गया है कि 'चमड़ी चली जाय तो चली जाय लेकिन दमड़ी न जाय'। यह बात बेहद कंजूस लोगो के लिए कहा गया है। इस कहावत के अगर अर्थ को समझ लिया जाय तो कंजूसों के बादशाह के बारें में आपको जानने की जरूरत नही है। इसी तरह हमारे ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि कुछ इन 4 राशि के लोग बहुत कंजूस होते हैं।

क्या है कंजूसों की पहचान

कहा गया है कि कंजूस उसे कहा जता है कि जो पैसा खर्च करने में सबसे पीछे हो। जैसे ही खर्च करने का अवसर आये वह पीछे हो जाय। खर्च करने का यह मतलब नही है कि जो कमाएं उसे पूरा का पूरा खर्च कर दिया जाय। लेकिन मौके-मौके पर अवश्य खर्च करना चाहिए।

आइये जाने वह कंजूस राशि

कन्या राशि के लोगो के लिए कहा जाता है कि यह पैसा कमाते हैं और उसे खर्च करने में बहुत संकोच करते है। जैसे ही पैसा खर्च करने का अवसर आता है वह बडी ही चतुराई के साथ वहां से फूट लेते हैं। और अपना पैसा बचाकर खुंश होते हैं।

मकर राशि के लोगों के लिए कहा गया है कि इस राशि के लोग बहुत होशियार कंजूस होते है। यह मेहनती होते हैं और मेहनत के बल पर पैसा कमाते है। उसे बचाते भी हैं और खूब पैसा बनाकर रखते है।

कर्क रशि के जातक इतने कंजूस होते हैं कि केवल बहुत आवाश्य होने पर ही आने पैंट की जेब में हाथ लगाते हैं। इनका प्रयास रहता है कि बिना पैसे के काम हो जाये। जब काम नही होता ऐसे में मजबूरन पैसा निकालते है और पछताते हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह कंजूस तो होते ही हैं साथ में इन्हे मक्खीचूस भी कहा जा सकता है। पैसा होने के बाद भी यह सादा जीवन जीते हैं। और लोगो को सादा जीवन जीने का जगह-जगह उपदेश देते है। जिससे लोग इन्हे कंजूस की श्रेणी में न रखे।


नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story