अध्यात्म

Astrology: बहुत ही शक्तिशाली होती हैं ये राशियाँ

Astrology: बहुत ही शक्तिशाली होती हैं ये राशियाँ
x
Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है, अतः ये राशियाँ सबसे अधिक शक्तिशाली मानी गईं हैं।

Most Powerful Zodiac Sign: ज्योतिषशास्त्र शास्त्र में कुल 12 राशियाँ मानी गयी हैं ये प्रत्येक राशि का अपना अलग महत्व होता है। हर राशि के जातकों के खुद के विशेष गुण होते हैं व सब पर ईश्वर की कृपा होती है, लेकिन कुछ राशियाँ हैं जिन पर विशेष ईश कृपा होती है। तथा सभी राशियों में ये सबसे शक्तिशाली होती हैं.

मेष राशि: मेष राशि के जातक तेजी से कार्य करने वाले, मेहनती, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। मेष राशि को सबसे ताकतवर राशि माना जाता है, क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल होता है। इसका प्रतीक मेढ़ा होता है जो की निडर और साहसी होता है। मेष राशि के जातकों में जन्म से ही नेतृत्व कुशलता, व गजब का आत्मविश्वास जैसे गुण होते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक भी बहुत ताकतवर मानें जाते हैं कहने का अर्थ है की चुनौतियों से लड़ने के लिए ये प्राकृतिक रूप से समर्थ और मजबूत होते हैं। तथा ये बहुत ही गंभीर, जिद्दी और तेज होते हैं। ये अपने भाग्य को खुद के नियंत्रण में रखते हैं। इनकी चीजों को समझने की क्षमता बहुत अधिक होती है जिसे कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी सूर्य देवता को माना गया है, शास्त्रों में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है ठीक उसी प्रकार सिंह को भी सभी राशियों का राजा कह सकते हैं। ये शाही अंदाज वाले होते हैं तथा अपने कार्य-व्यवहार, हाव-भाव से सभी को प्रभावित करते हैं। जन्म से ही इनके स्वभाव में नेतृत्व क्षमता के गुण होते हैं। शक्तिशाली होने के साथ इनके नेचर में थोड़ा घमंड भी झलकता है।

Disclaimer: यहाँ बताई गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. Rewariyasat.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story