अध्यात्म

Jyotish Shastra: पिता के लिए बेहद लकी होती हैं इस डेट पर जन्म लेने वाली लड़कियां

Jyotish Shastra
x
जन्म में समय और डेट महत्वपूर्ण होती है और इस डेट पर जन्मी बेटियां पिता के लिए लकी होती है

Jyotish Shastra: ज्योतिष विद कहते है कि जन्म में समय और डेट महत्वपूर्ण होती है और इस डेट पर जन्मी बेटियां भाग्यशाली तो होती ही है पिता के लिए लकी साबित होती है।

होता है दयालु स्वभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियां किस्मत की धनी होती है. ये ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं. किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता है. ये मूलांक की लड़कियां बेहद मेहनती, बुद्धिमान और दयालु स्वभाव की होती है। ये कठिन परिश्रम भी करके तथा अटल निणर्य से अपना मुकाम हासिल कर लेती है। ये अपने माता-पिता का नाम रोशन करती हैं।

अच्छा जीवन जीने का रखती है शौक

ये लड़कियां परिवार और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को साथ लेकर चलने में यकीन करती हैं. नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है. मूलांक 3 की लड़कियां दूसरों की मदद के लिए मददगार होती है और लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। इन लड़कियों को किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता।

पिता के बदल जाते है दिन

जन्म से ही ये लड़कियां भाग्यशाली होती हैं। जन्म के बाद ही इनके पिता के भी दिन बदलने लगते हैं। इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। इनका स्वभाव खर्चीला होता है। धन बचाने में इन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story