अध्यात्म

Astro Tips: ये राशि वाले कभी नहीं पहने काला धागा, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ

Astro Tips: ये राशि वाले कभी नहीं पहने काला धागा, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ
x
Astro Tips: ये राशि वाले कभी नहीं पहने काला धागा, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ! People of this zodiac should never wear black thread, otherwise it will be a disaster

Zodiac Sign: कई बार लोग हाथ और पैर में काला धागा बांधे हुए दिख जाते हैं। कई लोग तो कमर भी काला धागा बांधते हैं। कभी आपने सोचा है आखिर काला धागा क्यों बांधा जाता है। इसके लिए एक सीधा सा जवाब लोगों द्वारा दिया जाता है कि काला धागा बुरी नजर से बचाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है सभी को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। कुछ राशि के लोगों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। अन्यथा अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कई तरह की मुश्किलें आती हैं।

काला धागा बांधने से लाभ

बताया गया है कि शरीर के किसी भी अंग में काला धागा बांधने से बुरी नजर से रक्षा होती है। काला धागा शनि ग्रह को भी मजबूत करता है। अगर आपका शनि ग्रह कमजोर है तो अभिमंत्रित कर काला धागा बांधने से अवश्य ही लाभ होगा। काला धागा बांधने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं तो आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

इन राशि वालों को नहीं बांधना चाहिए काला धागा

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि वृश्चिक राशि के लोगों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस राशि का ग्रह स्वामी मंगल ग्रह को बताया गया है। मंगल ग्रह काला धागा बांधने से नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जिससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की अशुभ घटनाएं होने लगती हैं। इसीलिए वृश्चिक राशि वालों को काले धागे का उपयोग शरीर में बांधने के लिए नहीं करना चाहिए।

इसी तरह बताया गया है कि मेष राशि वालों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। इस राशि का भी ग्रह स्वामी मंगल है। काला धागा बांधने से मंगल ग्रह नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष की सलाह के अनुसार मेष राशि वालों को काला धागा नहीं बाधना चाहिए।

Next Story