अध्यात्म

Ants In The House: घर में दिखे ऐसी चीटियां तो समझ ले जिंदगी में होने वाला है कुछ ऐसा..

Ants In The House: घर में दिखे ऐसी चीटियां तो समझ ले जिंदगी में होने वाला है कुछ ऐसा..
x
Lucky Ants: घर में चीटियों का निकलना कोई नई बात नहीं है। इसके बाद भी बताया जाता है कि अगर चीटियां कुछ इस तरह से निकले जिससे आपके मन में संदेह उत्पन्न हो रहा है तो अवश्य ही चीटियां निकलकर आपको कुछ न कुछ संदेश देना चाहती है।

Lucky Ants: घर में चीटियों का निकलना कोई नई बात नहीं है। इसके बाद भी बताया जाता है कि अगर चीटियां कुछ इस तरह से निकले जिससे आपके मन में संदेह उत्पन्न हो रहा है तो अवश्य ही चीटियां निकलकर आपको कुछ न कुछ संदेश देना चाहती है। या यूं कहें कि हमारे जीवन में होने वाले परिवर्तन के संबंध में चीटियां कुछ न कुछ इशारा कर रही हैं। वास्तु शास्त्र के बताए अनुसार किसी बड़े परिवर्तन की ओर इशारा है। कई बार यह धन लाभ की ओर भी इशारे के तौर पर माना जाता है।

दो तरह की होती है चीटियां

आमतौर पर सभी के घर में चीटियां निकलती है। सभी ने चीटियां देखी भी होगी। रंगे के हिसाब से 2 तरह की चीजें होती हैं एक काले रंग की और दूसरे लाल रंग की। इन दोनों ही चीटियों के निकलने पर वास्तु शास्त्र शुभ-अशुभ परिणाम बताता है। खास तौर पर कहा गया है कि जो चीटियां सामान्य तौर पर घर में निकलती है वह सामान्य घटना है। लेकिन वही चीटियां किसी एक जगह से लगातार निकले, प्रयास करने के बाद भी चींटियों का आना जाना बंद न हो तो यह कुछ खास इशारा कर रहा है। इस पर विचार करना चाहिए।

काली चीटियों का निकलना

जैसा पहले बताया गया है कि चीटियों के निकलने में दिशा और स्थान का विशेष महत्व होता है। इसमें काली चीटियां अगरं किसी खास दिशा या खास जगह से निकल रही हैं तो यह सकारात्मक सूचना होती है। बताया गया है कि अगर काली चीटियां चावल के बर्तन से निकले तो समझ लीजिए आने वाले दिनों में आय के अधिक स्रोत बनेंगे। यूं भी कहा जाता है कि आर्थिक आमदनी बढ़ने वाली है। अगर कोई पैसे की समस्या से जूझ रहा है तो वह समझ ले कि उसकी वह समस्या दूर होगी।

लाल चीटियों का निकलना

एक और जहां काली चींटी के निकलने को शुभ माना गया है वहीं लाल चीटियों के निकलने को अशुभ बताया गया है। माना जाता है कि आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। चाहे पारिवारिक विवाद ही बढ़े। या फिर कहीं बाहर विवाद हो सकता है। इससे बचना होगा।

वहीं कहा गया है कि अगर लाल चीटियां अंडा लेकर आपके घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे तो इसे शुभ माना गया है। क्योंकि कहा गया है कि अगर लाल चीटियां अंडा लेकर घर से बाहर की ओर जा रही हैं तो स्पष्ट संकेत है आपकी परेशानियां समाप्त होगी।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story