अध्यात्म

Ameer Banne ke Upay: आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता बस मेन गेट में लगा ले ये चीज़

Ameer Banne ke Upay
x

Ameer Banne ke Upay

Ameer Banne ke Upay: हर किसी की चाहत होती है की वो अपने जिंदगी में पैसे ही पैसे कमाए. इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

Ameer Banne ke Upay: ऐसा नहीं है की आपके अमीर बनने का सपना सदैव सपना ही बना रहेगा। हम इसलिए कह रहे हैं कुछ ऐसे उपाय अपनाएं जिनसे आप अमीर (Dhan Prapti Ke Upay) बन सकते हैं। आपको सिर्फ अपने मेन गेट पर हमारी बताई हुई चीजों में से किसी एक चीज को लगाना है। ऐसा करने पर वास्तु दोष दूर हो जाता है और जीवन में धन का प्रवाह बढ़ाने में यह उपाय बहुत बड़ा मददगार साबित होता है। आइए जानें कुछ खास उपाय।


दरवाजे पर लगाएं गणपति

अगर आप अपने मुख्य द्वार पर विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जिन्हें गणपति के नाम से भी जाना जाता है इनकी फोटो अवश्य लगाएं। इसके लिए बताया गया है कि चौखट के ऊपर गणपति की दो फोटो लगानी चाहिए। जैसे टाइल्स आदि में लोग लगाते हैं। लेकिन यह फोटो ऐसे लगवाए कि एक घर के अंदर और दूसरा घर के बाहर हो। उनकी पीठ जुड़ी हुई हो। ऐसा करने पर कभी भी धन की कमी नहीं होती। और न ही किसी तरह की बाधाएं आती हैं।


सूर्य देवता की करें पूजा

कहा गया है कि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए सूर्य देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। सूर्य देवता की पूजा के लिए सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देवता की तांबे की बनी प्रतिमा लगाएं। ऐसा करने से घर में सदैव सकारात्मकता का संचार बना रहेगा। वहीं कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।


शमी का पौधा लगाएं

कहा गया है कि व्यक्ति को जीवन में शनिदेव की कृपा पाना आवश्यक है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर शमी का पौधा लगाकर रखें। ऐसा करने से जीवन में बुरा वक्त चल जाता है, बाधाएं दूर हो जाती हैं और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। जिस पर भी शनि देव कृपा कर देते हैं उसे फर्श से अर्श तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता।


मुख्य द्वार पर लगाएं

वास्तु शास्त्र में कुछ खास चिन्हों को खास ही महत्व दिया गया है। अगर आप अपने मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ लाभ आपके ओम की प्रतिमा लगाते हैं तो इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।


जलाएं दीपक

बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन शाम को गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आगमन घर में होता है। जिस घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो जाए। उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story