अध्यात्म

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: महापुण्यदायिनी अक्षय तृतीया पर्व आज, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: महापुण्यदायिनी अक्षय तृतीया पर्व आज, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त
x
Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat, Pooja Shubh Muhurat, Gold Shopping Shubh Muhurat Timing In Hindi: आज का विशेष दिन हैं। पुराणों में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का त्यौहार मनाया जाता है।

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat, Pooja Shubh Muhurat, Gold Shopping Shubh Muhurat Timing In Hindi: आज का विशेष दिन हैं। पुराणों में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का त्यौहार मनाया जाता है।

बता दें की इस साल 2023 में अक्षय तृतीया का त्योहार (Akshaya Tritiya Ka Tyohar) शनिवार 22 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते हैं।

जानकार बताते हैं की अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा, दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है।

अक्षय तृतीया 2023 पंचग्रही योग (Akshaya Tritiya 2023 Panchagrahi Yog)

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया पर 125 सालों बाद पंचग्रही योग भी बनने जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है की आज मेष राशि में 5 ग्रह सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। तो वहीं, इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में होकर बेहद शुभ फलदायी स्थिति में होंगे। बता दें की ये शुभ संयोग कई राशियों के लिए अच्छा साबित होगा।

अक्षय तृतीया 2023: पौराणिक मान्यताएं जानें

पौराणिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन परशुराम, नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन से बद्रीनाथ के कपाट भी खुलते हैं। बता दें की अक्षय तृतीया के दिन ही वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं।

अक्षय तृतीया 2023: सोना खरीदना माना जाता शुभ

अक्षय तृतीया पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। अक्षय तृतीया के अवसर में सोना खरीदना सबसे शुभ होता है। मान्यता है की अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से धन की प्राप्ति भी होती है और दान का अक्षय बना रहता है। बता दें की ये साल का स्वयंसिद्धि मुहूर्त है। इस दिन बिनी किसी शुभ मुहूर्त के शुभ काम हो सकते हैं।

अक्षय तृतीया 2023 शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat)

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat In Hindi: मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आसार अक्षय तृतीया की तिथि 22 अप्रैल यानी आज सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया 2023 का समापन 23 अप्रैल यानी कल सुबह 07 बजकर 47 मिनच पर होगा।

अक्षय तृतीया 2023 पूजा शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Pooja Shubh Muhurat)

Akshaya Tritiya 2023 Pooja Shubh Muhurat In Hindi: जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया का पूजन मुहूर्त आज सुबह 07 बजकर 49 से दोपहर 12 बजकर 20 तक रहेगा. पूजा की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट होगी।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shopping Shubh Muhurat)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय 22 अप्रैल यानी आज सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 23 अप्रैल यानी कल सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। सोना खरीदने की कुल अवधि 21 घंटे 59 मिनट रहेगी।

Next Story