अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 6 August 2022: सिंह राशि पर कृपा बरसेगी, इस राशि पर नकारात्मक योग बन रहा, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Aaryan Puneet Dwivedi
6 Aug 2022 12:22 AM IST
Aaj ka Rashifal, Horoscope
x

Aaj ka Rashifal, Horoscope

Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल शनिवार, 6 अगस्त 2022): आज सिंह राशि वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा, शुभ योग बन रहें हैं. जबकि मकर राशि वालों पर नकारात्मक योग बन रहें हैं.

Daily Horoscope | Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल शनिवार, 6 अगस्त 2022): ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. आज सिंह राशि वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा, शुभ योग बन रहें हैं. जबकि मकर राशि वालों पर नकारात्मक योग बन रहें हैं. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज शनिवार को क्या है.

आज का राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022 (Today's Horoscope Saturday, 6 August, 2022)

मेष (Aries) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

मेष - आज आपमें सकारात्मक ऊर्जा भरपूर दिख रही है. इससे नकारात्मक विचार आपके पास नहीं फटकेंगे. इस ऊर्जा का लाभ उठाते हुए अच्छे अच्छे काम कर सकते हैं. सकारात्मक ऊर्जा के चलते मन प्रसन्न रहेगा. अच्छा महसूस करेंगे. किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही तो कार्य के नए तरीके खोजें. कारोबारियों को पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है. पित्त प्रधान रोगियों को भी सचेत रहना चाहिए. ऐसी किसी चीज का सेवन न करें, जो पित्त बढ़ाकर आपकी परेशानी भी बढ़ा दे. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है. कार्यों को पूरा करने के लिए युवाओं को भाग दौड़ करनी चाहिए.


वृष (Taurus) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

वृष - काम के दौरान आपसे अक्सर गलतियां हो जाया करती हैं. अब से त्रुटियों की समीक्षा करते चलें. इसका आपको दोहरा लाभ होगा. पहला तो यह कि आपकी गलतियां दुरुस्त होती रहेंगी. दूसरा भविष्य में आप वही गलती दोहराएंगे नहीं. ऑफिस की ओर से यात्रा पर जाएंगे. आज व्यापारियों को कारोबार संबंधी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. खूब सोच विचार के बाद ही कोई फैसला लें. थकान और सुस्ती रहने वाली है. परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. कोई ऐसी बात न बोलें, जिससे कोई नया बखेड़ा खड़ा हो जाए. मन में कुंठा को जन्म न लेने दें.

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

मिथुन- दूसरों के प्रति आपको सम भाव रखना चाहिए. जैसे व्यवहार की अपेक्षा आप दूसरों से करते हैं, खुद भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार कीजिए. तैश में आकर किए गए कार्य व्यवहार से आपको ही नुकसान होगा. कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहने वाले हैं. काम के बोझ से कतराने का प्रयास न करें. सोने चांदी के व्यापारियों को नुकसान की आशंका है. फूंक फूंक कर कदम बढ़ाएं. स्वास्थ्य लगभग सामान्य ही रहेगा. घरेलू मामलों में समझदारी से काम लें. आपकी नासमझी से घर में कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है. पढ़ाई लिखाई को लेकर विद्यार्थी गंभीर हैं. यही गंभीरता बनाए रखें.

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

कर्क- किसी से हल्की बात न करें, स्वभाव में गंभीरता बनाए रखें. गंभीर विषयों को समझने का प्रयास करेंगे. शोध कार्यों में जुटे लोगों को आज अच्छे रिजल्ट मिलने की पूरी संभावना है. हार्डवेयर से संबंधित चीजों का व्यापार करने वाले आज ठीक ठाक मुनाफा कमा सकेंगे. शरीर में यदि शिष्ट बन रहा है तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. नीम हकीमी का चक्कर छोड़ कर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. वरना बीमारी बड़ा रूप लेकर आपको अस्पताल के चक्कर लगवाने लगेगी. दांपत्य जीवन में स्थितियां मजबूत होंगी. भविष्य की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए खुद को अपडेट करने का समय है.

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

सिंह- किसी कारण से आपके कार्य रुके पड़े हैं तो आज आपके ग्रह अच्छे मूड में दिख रहे हैं. उन कार्यों का आज पुनः श्रीगणेश कर देना चाहिए. विदेश में नौकरी की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी सही समय है. तुरंत आवेदन कर दें. कारोबारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा दिख रहा है. व्यवसाय को और आगे ले जाने के लिए अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. सर्दी गर्मी से बचें और ठंडी चीजों का सेवन तो कतई न करें. बीमार पड़ सकते हैं. रिश्तेदारों और करीबियों से मिलने की योजना बनेगी. युवा वर्ग विवाद में आने से बचें.

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

कन्या- किसी भी क्षेत्र में मन मुताबिक रिजल्ट न मिल रहे हों तो थोड़ा ठहर जाएं. प्रतीक्षा करें, परिस्थितियां अनुकूल होने पर फिर नए सिरे से जुट जाएं. सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन गैप न करें. इससे आपके ही काम प्रभावित हो सकते हैं. बातचीत का सिलसिला बना रहेगा तो काम भी आसानी से निपटते रहेंगे. खुदरा व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है. संभल कर चलें. लैपटॉप और मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग न करें, आंखों में दिक्कत हो सकती है. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुण्य लाभ के लिए जहां तक संभव हो जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

तुला (Libra) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

तुला- ईश्वर की आराधना आपके हित में है. यदि पाठ-पूजा छूट गई हो तो गणेश जी का ध्यान कर उसे फिर स्टार्ट कर दें. इससे ग्रहों की अनुकूलता भी मिलेगी. ऑफिस से मिलने वाले कार्यों में आनाकानी न करें. उन्हें मन लगा कर पूरा करें. नहीं तो आपका नुकसान भी हो सकता है. बड़े व्यापारियों को अच्छे लाभ की संभावना दिख रही है. मादक पदार्थ का सेवन करने वाले सचेत हो जाएं. उनकी यह लत उन्हें किसी काम का नहीं रखेगी. विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. कला और गायन में रुचि रखने वाले रियाज जारी रखें. उन्हें अच्छे मौके मिलने की संभावना है.

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

वृश्चिक- संवादहीनता आपको अपनों से दूर कर सकती है. संबंधों में नयापन बनाए रखें. उनसे मिलने जाएं, हो सके तो कभी कभी उपहार आदि भी ले जाएं. बातचीत का सिलसिला टूटना नहीं चाहिए. इससे गलतफहमियां भी पनपने लगती हैं. सरकारी कार्य बनते हुए नजर आ रहें हैं. नई डील करने से पहले अन्य तथ्यों को भी समझ लें. सिक्के के दोनों पहलू देख कर ही कोई कदम उठाना बेहतर होगा. पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके लिए जो भी जरूरी परहेज हों, उन्हें करते चलें. रिश्तों में भरोसे को कम न होने दें. भूमि के लिए निवेश कर सकते हैं.

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

धनु- बड़े काम के हैं आपके अपने. हमेशा आड़े वक्त पर आपके काम आते हैं. इस समय भी आपके लिए कुछ मुश्किलें दिख रही हैं, पर इनसे जरा भी न घबराएं, अपनों को पुकारें. वे आपके कंधे से कंधा मिलाकर आपको मुश्किलों से बाहर निकाल लाएंगे. ऑफिस का मैनेजमेंट अच्छा रखें. ये गड़बड़ाया तो व्यवस्था को औंधे मुंह आते देर नहीं लगेगी. व्यवस्था ध्वस्त हुई तो काम भी सफर करेगा. व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. चोट लगने की आशंका है, वाहन धीमी गति में चलाएं. पिता की बातों का पूरी तरह पालन करें. युवा वर्ग सोच-समझ कर बोलें.

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

मकर- आज नकारात्मक ग्रहों की तिरछी निगाह आपके दिमाग पर है. ऐसे में आप केवल अच्छे विचारों को ही अपनाएं. नकारात्मक विचारों को आता देख दिमाग की खिड़कियां तुरंत बंद कर लें. नकारात्मक ग्रह किसी दूसरे को भी माध्यम बना सकते हैं, जो आपके दिमाग में किसी के प्रति जहर घोल दे. ऐसे में अपने बुद्धि विवेक से काम लेकर किसी की बातों में न आएं. करियर के प्रति फोकस बनाए रखें. गलतियों से बचें. लग्जरी वस्तुओं का व्यापार करने वाले मुनाफा कमाएंगे. गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए. बच्चों के संस्कार और पढ़ाई पर ध्यान दें. किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें.

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

कुंभ- कैसे भी हालात बनें, आप अपने उत्साह को कमजोर न होने दें. जरा सी असफलता पर हतोत्साहित होना ठीक नहीं है. किसी भी कार्य की सफलता के पीछे उत्साह का होना बहुत जरूरी है. आज आप खुद को उत्साहित रखें और मन पसंदीदा कार्य पूरा करें. ऑफिस में दिन सामान्य जाएगा. बर्तन के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक न हो तो थोड़ा आराम कर लेना चाहिए. कार्य का प्रेशर नहीं लेना चाहिए. दिमागी तनाव आपको परेशानी में डाल सकता है. नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं. सफलता के लिए अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना होगा.

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल शनिवार, 6 अगस्त, 2022

मीन- घर हो, कारोबार हो या फिर आफिस, सभी जगह काम को लटकाए रखने की आदत तुरंत छोड़ दें. पेंडिंग कार्य हमेशा आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं. खासकर दफ्तर में अपना काम पूरी ईमानदारी से समय पर निपटाने का प्रयास कीजिए. ऑफिस में आज किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो कतराएं नहीं, उसकी हर संभव सहायता करें. साझेदारी में चल रहा व्यापार अच्छे मुकाम पर पहुंचेगा. साझेदारी को टूटने न दें. यह टूटी तो नुकसान आपका ही होगा. अचानक हेल्थ में गिरावट की आशंका है. बुखार आ सकता है. कोई अच्छी पदवी या फिर सम्मान प्राप्त हो सकता है.

-------

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Rewa Riyasat.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Aaj ka Rashifal, 6 August 2022 Rashifal, Today Rashifal, Saturday 6 August Rashifal, Rashifal in hindi, Saturday Horoscope, Astrology, Shaniwar Rashifal, Latest Rashifal, Rashifal, Today Horoscope, Daily Horoscope, Aries ,Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, Predictions, Adhyatma, Rashi Fal, Aaj meri Rashi kya kahti hai

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story