अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 4 August: गुरुवार के दिन इन राशि के जातकों पर होगी धन की बारिश, पढ़ें आज कैसी रहेगी आपकी राशि

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Aug 2022 11:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal
x

Aaj Ka Rashifal

Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त 2022): आज गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, कई राशियों पर आज धन की बारिश हो सकती है.

Daily Horoscope | Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त 2022): ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. आज गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, कई राशियों पर आज धन की बारिश हो सकती है. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज गुरुवार को क्या है.

आज का राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022 (Today's Horoscope Thursday, 4 August, 2022)

मेष (Aries) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. किंतु फिजूल के खर्चों से बचें.आय के नए स्रोत बनेंगे. उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. बड़े भाई बहनों से उपहार मिल सकता है.

वृष (Taurus) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा. कार्यक्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. जिसे चीज़ में मन लगाएंगे उस चीज़ में सफलता हासिल होगी. अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे.कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे. भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है. छात्रों को आज के दिन बेहद सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकता है. उसके बारे में जरूर सोचें. भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा.

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है. आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रहा है.दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी. कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी. पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी. कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी. बातचीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं. सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी.

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन खूब मौज मस्ती और आनंद से भरा होगा. काले सत्र में कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी. प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे. समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं. किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं.

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा. आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. छात्रों की परीक्षा का फल सकारात्मक रहने की संभावना है.

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज आपका दिन बेहतर से सामान्य रह सकता है. कारोबार में खूब मेहनत करेंगे, जिसका फल आपको आगे जाकर ही प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

तुला (Libra) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आ रहा है. दिन आपके अपेक्षाओं से बेहतर रहेगा. आपकी बनाई योजनाओं में सफलता मिलेंगी. कार्यक्षेत्र में दिन अति व्यस्त रह सकता है मेहनत का फल मिलेंगे. व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की राय लें. स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए बेहतर से सामान्य रहेगा. किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं. ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है. छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है. घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है.

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव बना रह सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी काम अटक सकता है जिसके चलते परेशानी का अनुभव करेंगे. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं . व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. छात्रों के लिए समय अच्छा है मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिल सकता है.

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है. दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा. कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे.

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है. आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी रहेगी.आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर न डालें अन्यथा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग को समय पर टारगेट पूरा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है फोकस बनाएं रखें.

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल गुरुवार, 4 अगस्त, 2022

आज का दिन सामान्य रहेगा. आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं. कार्यालय में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे काम का बोझ महसूस करेंगे. कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश करने का निर्णय सोच समझ ले. साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं. पत्रकारिता, लेखन कार्य से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी.

-------

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Rewa Riyasat.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Aaj ka Rashifal, 4 August 2022 Rashifal, Today Rashifal, Thursday 4 August Rashifal, Rashifal in hindi, Thursday Horoscope, Astrology, Guruwar Rashifal, Latest Rashifal, Rashifal, Today Horoscope, Daily Horoscope, Aries ,Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, Predictions, Adhyatma, Rashi Fal, Aaj meri Rashi kya kahti hai

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story