
Aaj Ka Rashifal 15 July: सावन के पहले शुक्रवार को कैसे रहेंगे आपके सितारे, पढ़ें राशिफल

Daily Horoscope | Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई 2022): ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. आज सावन का पहला शुक्रवार है, आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातकों का राशिफल आज शुक्रवार को क्या है.
आज का राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022 (Today's Horoscope Friday, 15 July, 2022)
मेष (Aries) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
चन्द्रमा व शनि आज थोड़ा संघर्ष देंगे. आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा. जॉब में परफार्मेंस सुखद है. छात्र लाभान्वित होंगे. लाल व पीला रंग शुभ है. शुक्र व बुध शुभ है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
वृष (Taurus) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
आज का दिन शनि चन्द्रमा एक साथ इसी राशि से नवम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे. धन का आगमन हो सकता है. सूर्य इसी राशि से द्वितीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है. आज शुक्र बुध लाभ प्रदान करेगा. लाल व आसमानी रंग शुभ है.
मिथुन (Gemini) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में प्रगति देंगे. चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण रियल स्टेट में निवेश सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें. सफेद व बैगनी रंग शुभ है. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. मूंग व गुड़ का दान करें.
कर्क (Cancer) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है. परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे. पीला व नारंगी शुभ है. विष्णु उपासना करें. कोई रुका कार्य पूर्ण होगा. पीले फलों का दान करें.
सिंह (Leo) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
शनि- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा. आर्थिक सुख में वृद्धि होगी. बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी. पीला व लाल रंग शुभ है. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें.
कन्या (Virgo) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
पंचम शनि व चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं. व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी. शनि पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है. पिता का आशीर्वाद लें. आर्थिक लाभ सम्भव है. माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें. बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है.
तुला (Libra) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
जॉब में जल्द प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी. छात्र शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे. श्री सूक्त का पाठ करें. बगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा. सफेद व हरा रंग शुभ है. कन्या राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा.
वृश्चिक (Scorpio) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
आज पॉलिटिक्स में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी. बैंगनी व सफेद रंग शुभ है. काले वस्त्र का दान करें. दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें. वाहन क्रय करने के संकेत हैं. हनुमान जी की पूजा करें.
धनु (Sagittarius) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
शनि व चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य खष्ठम हैं. जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं. सफेद व नीला रंग शुभ है. व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे. अन्न दान करें.
मकर (Capricorn) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं. परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है. पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा. सफेद व बैंगनी रंग शुभ है. घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं. श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अन्न का दान करें.
कुंभ (Aquarius) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
छात्र सफल रहेंगे. व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें. बैंगनी व हरा रंग शुभ है. गाय को पालक खिलाएं. जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. उड़द व तिलका दान करें.
मीन (Pisces) राशिफल शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022
एकादश शनि व चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं. इस राशि का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा. छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं. आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे. सफेद व हरा रंग शुभ है.
-------
Aaj ka Rashifal, 15 July 2022 Rashifal, Today Rashifal, Friday 15 July Rashifal, Rashifal in hindi, Friday Horoscope, Astrology, Shukrawar Rashifal, Latest Rashifal, Rashifal, Today Horoscope, Daily Horoscope, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, Predictions, Adhyatma, Rashi Fal, Aaj meri Rashi kya kahti hai
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




