अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 11 July | सोमवार का राशिफल

Neelam Dwivedi
11 July 2022 8:37 AM IST
Updated: 2022-07-11 03:07:24
aaj ka rashifal
x

aaj ka rashifal

Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल सोमवार, 11 जुलाई 2022): ज्योतिषशास्त्र में कुल 17 राशियों का वर्णन किया गया है. आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से इनकी पूजा- अर्चना की जाती है. जानें आज का दिन किन राशि वालों को लाभ होगा और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा .

Daily Horoscope | Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल सोमवार, 11 जुलाई 2022): ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से इनकी पूजा- अर्चना की जाती है. जानें आज का दिन किन राशि वालों को लाभ होगा और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज सोमवार को क्या है.

आज का राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022 (Today's Horoscope Monday, 11 July, 2022)

मेष (Aries) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

मेष: सोमवार को अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में लगे रहेंगे. आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है. आज के दिन आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. यानि की प्रेम संबंध मजबूत होंगे. हेल्थ अच्छा रहेगा. जिन युवाओं की कला क्षेत्र में रुचि है उनके लिए करियर के बेहतर मौके बनते हुए दिख रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए स्वभाव में लचीलापन रखना लाभकारी रहेगा. सेहत में गिरावट की आशंका है. आज सभी के साथ संबंध मधुर रखने होंगे, महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. . ऑफिस में कुछ असंतोष का वातावरण मन को व्यथित कर सकता है. अपने काम में लगे रहें.

वृष (Taurus) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

वृष: ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद होने की आशंका है. कामकाज में लापरवाही होने से नुकसान उठाना पड़ सकता है. उच्चाधिकारी आपसे नाराज भी हो सकते हैं. युवा वर्ग के लिए संगति बहुत मायने रखती है. हाइपर एसिडिटी से बचने के लिए सजगता बरतनी होगी. चिकनाई या मसालेदार भोजन को अवॉइड करें. परिवार के प्रति जिम्मेदारी का भाव आपको आपके करीबियों के पास ला सकता है. आज के दिन छोटी गलतियां होने पर भी लोग आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे.

मिथुन (Gemini) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

मिथुन: मिथुन राशि वाले पेंड़िंग कार्यों को पूरा करने में फोकस बढ़ाएं. कॉस्मेटिक के कारोबारियों के लिए दिन शुभ रहेगा. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की सलाह दें. विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा एक्टिविटी क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं. हेल्थ को लेकर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी. किसी कारणवश अगर आपको आर्थिक मदद की आवश्यकता है तो परिवार से सहयोग मांगना चाहिए. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

कर्क (Cancer) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

कर्क: कर्क राशि के लोग आज के दिन किसी से भी बेवजह का सवाल-जवाब न करें. ऑफिस में कामकाज कुछ नहीं खास नहीं होगा, ऐसे में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट आने वाला है उन्हें कुछ चिंता सता सकती है, लेकिन धैर्य रखें परिणाम सुखद होगा. सर्वाइकल के मरीजों के लिए दिन कठिन होगा, डॉक्टर के बताए एक्सरसाइज करते रहें. घर पर हैं तो आज सांध्य आरती और हवन करें. कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की प्लानिंग कर सकते हैं.

सिंह (Leo) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

सिंह: सोमवार को किसी जरुरतमंद की मदद करें.लंबे समय से रुके काम शुरू होने की संभावना है. रूका हुआ धन वापस आ सकता है. इसलिए खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखना उचित रहेगा. विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करें. स्वास्थ्य को देखते हुए आपको संतुलित खानपान रखना चाहिए. यूरिन इंफेक्शन से जूझ रहें हो तो अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिए. घरेलू मामलों में निर्णय लेते समय आपको सूझबूझ और समझदारी दिखानी होगी. कारोबारियों के लिए बिजनेस के विस्तार की प्लानिंग करना शुभ रहेगा. दिन मध्यम रहने वाला है.

कन्या (Virgo) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

कन्या: कन्या जातकों के लिए आज का दिन सही बीतेगा. आज के दिन महत्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचना होगा. ऑफिस की ओर से यात्रा पर जाने का अवसर मिले तो निसंकोच होकर जाए. इसमें कोई त्रुटि न हो इसका पूरा ध्यान रखें. बिजनेस में किसी डील को लेकर लापरवाही न बरतें. युवाओं को भविष्य में आज की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. थकान और सुस्ती हावी हो सकती है. आपके बर्ताव से परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे. परिवार की सेहत का ध्यान रखें.

तुला (Libra) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

तुला: नए रिश्तों से निकटता आपके लिए फायदेमंद रहेगी. इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं. नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा. आज के दिन थोड़ा समय ठहर कर दोबारा प्रयास करना लाभकारी होगा. क्रोध को काबू में रखें. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों का काम पर पूरा ध्यान नहीं लग पाएगा, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ करना बेहतर होगा. सिर दर्द हो सकता है. दोस्तो के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान बन सकता है. पैतृक कारोबारिक रिश्ते मजबूत होंगे.

वृश्चिक (Scorpio) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

वृश्चिक: इन जातकों के लिए आज का दिन आनंद लेने के लिए होगा.विदेशी कंपनियों में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो जल्द ही ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थी पढ़ाई और मनोरंजन का तालमेल बनाकर रखें. सेहत को लेकर मांसपेशियों में दर्द और बुखार की शिकायत हो सकती है. खानपान में कोई लापरवाही न बरतें. परिवार में सदस्यों के साथ मनमुटाव हो रहा है तो शालीनता से विमर्श करते हुए समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए. कारोबारियों को बिजनेस में छोटे-छोटे निवेश से अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा.

धनु (Sagittarius) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

धनु: सोमवार को धनु राशि वाले मानसिक रूप से काफी पॉजिटिव नजर आएंगे. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन या मनचाहे स्थानांतरण मिल सकता है. थोक के बड़े व्यापारी आर्थिक मामलों में थोड़ा सजग रहें. विद्यार्थियों पर धीरे-धीरे पढ़ाई का प्रेशर और बढ़ेगा. घर से संबंधित किसी सामान की खरीदारी कर सकते हैं. संभव हो तो अधिकांश सामान किचन का ही खरीदें. मानसिक तौर पर खुद को तैयार रखें और समय व्यर्थ न गंवाएं. हेल्थ के लिहाज से कान में दर्द उठने की आशंका है. शिव की आराधना करें.

मकर (Capricorn) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

मकर: मकर राशि वालों के मन में निगेटिव विचार अधिक आ सकते हैं. ईश्वर के ध्यान में लगाने की कोशिश करें. मकर जातकों को कारोबार में नुकसान की आशंका है. युवाओं का ज्ञान कोष बढ़ेगा, साथ ही बेहतर नौकरी या कोर्स के अवसर बनते दिख रहे हैं. विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है. इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दिन बहुत उपयुक्त है. बदलता मौसम आपको बीमार बना सकता है, इसलिए कोई भी लापरवाही न बरतें.

कुंभ (Aquarius) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को मानसिक परेशानी हो सकती है. ऑफिस में दूसरों का सहयोग पाने के लिए सभी के साथ व्यवहार अच्छा रखना होगा. कामकाज को लेकर धैर्य रखें. खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों की नापसंद भी झेलनी पड़ सकती है. विद्यार्थी संगत को लेकर सतर्क रहें. व्यर्थ समय न गंवाएं. सेहत में आज बीपी या शुगर से पीड़ित लोग खानपान का विशेष ध्यान रखें, तो वहीं कान संबंधित दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात सुखद रहेगी. युवाओं को कामकाज में अच्छा एक्स्पोज़र मिलने की उम्मीद है.

मीन (Pisces) राशिफल सोमवार, 11 जुलाई, 2022

मीन: सोमवार को ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए आज अच्छा मुनाफा होने वाला है. युवाओं को नशेबाजों से दूरी बनाकर रखनी होगी. हेल्थ को लेकर आज गैस्टिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है. जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध करना तनावपूर्ण स्थितियां पैदा करेगा. आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. नौकरी में सब कुछ सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ प्रयास करने चाहिए. इससे आपको आने वाले दिनों में ही फायदा हो सकता है.

-------

Aaj ka Rashifal, 11 July 2022 Rashifal, Today Rashifal, Monday 11 July Rashifal, Rashifal in hindi, Monday Horoscope, Astrology, Somwar Rashifal, Latest Rashifal, Rashifal, Today Horoscope, Daily Horoscope, Aries ,Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, Predictions, Adhyatma, Rashi Fal, Aaj meri Rashi kya kahti hai

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story