अध्यात्म

120 साल से लगातार जल रहा है एक बल्ब : GK IN HINDI

120 साल से लगातार जल रहा है एक बल्ब : GK IN HINDI
x
वैज्ञानिक जिस बल्ब की अवधि 1 वर्ष मानते हैं वह बल्ब 120 वर्ष से चल रहा है। इसे मात्र एक बार बंद किया गया है।

वैज्ञानिक जिस बल्ब की अवधि 1 वर्ष मानते हैं वह बल्ब 120 वर्ष से चल रहा है। इसे मात्र एक बार बंद किया गया है। आज यह किसी अजूबे से कम नहीं है। अखंड ज्योति बने इस बल्ब को देखने के लिए दूर-दूर से लोग कैलिफोर्निया पहुंच रहे हैं। कहा जाता है कि साधारण बल्ब में लगने वाला फिलामेंट 1 वर्ष से ज्यादा नहीं चलता। क्या कारण है कि 60 वाट के बल्ब का फिलामेंट लगातार 120 वर्ष से जल रहा।

4 वाट की दे रहा रोशनी

इतना परिवर्तन अवश्य हुआ है कि वर्तमान समय में यह बल्ब मात्र 4 वाट के बाबर की रोशनी दे रहा है। लेकिन बल्ब का जलना बंद नहीं हुआ है। बल्ब का केवल जलना ही लोगों को हतप्रभ कर रहा है।

कहां लगा है या बल्ब

जानकारी के अनुसार यह अद्भुत बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के एक दमकल केंद्र में लगा हुआ है। बताया जाता है कि इस बल्ब को सेल्फी इलेक्ट्रॉनिक नाम की कंपनी ने बनाया था। बल्ब के संबंध में बताया जाता है कि वर्ष 1901 में इसे दमकल केंद्र में लगाया गया था। ऐसी जगह लगा हुआ है जहां इसे बंद नहीं किया गया।

लगा कि फ्यूज हो गया बल्ब

एक बार ऐसा भी समय आया कि बल्ब बंद हो गया। इंजीनियर पहुंचे और बल्ब चेक किया गया। पता चला कि बल्ब तो सही है इसके बाद जब उसकी सर्विस लाइन चेक की गई तो पता चला कि तार खराब हो गया है। जैसे ही तार को बदला गया बल्ब वापस पुनः जलने लगा। यह वाक्या वर्ष 2013 का बताया जा रहा है।

Next Story