अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 25 June 2022: मकर, सिंह और तुला राशि को धन लाभ होगा, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Neelam Dwivedi
25 Jun 2022 6:45 AM IST
Updated: 2022-06-25 01:27:15
aaj ka rashifal
x

aaj ka rashifal

Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल शनिवार, 25 जून 2022): मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज क्या है.

Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल शनिवार, 25 जून 2022): आज शनिवार के दिन कई राशियों के लिए शुभ योग बन रहें हैं, जिसका फायदा उन राशि के जातकों को मिलेगा. मकर, सिंह और तुला राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है, जबकि कुम्भ और मिथुन राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज क्या है.

आज का राशिफल 25 जून, 2022 (Today's Horoscope Saturday, 25 June, 2022)

मेष राशिफल 25 जून, 2022

मेषः आज आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. शाम को दोस्तों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. इस राशि के कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. आज आप जीवनसाथी के कार्यों के चलते समाज में सम्मानित हो सकते हैं.

वृष राशिफल 25 जून, 202

वृषः आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. व्यर्थ भागदौड़ लगी रहेगी. सावधान रहें वाद विवाद से बचें, कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. शाम को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले. प्यार के रिश्तो में नया मोड़ आ सकता है.

मिथुन राशिफल 25 जून, 2022

मिथुनः मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. नौकरी में तरक्की संभव है. सावधान रहें वाणी पर संयम रखें विवाद हो सकता है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. लवमेट के तरफ से गिफ्ट मिल सकता है.

कर्क राशिफल 25 जून, 2022

कर्कः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें. कारोबार में उत्तम लाभ होगा. भूमि या मकान लेने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

सिंह राशिफल 25 जून, 2022

सिंहः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन शुभ है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है.

कन्या राशिफल 25 जून, 2022

कन्याः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. माता पिता के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. भूमि या मकान लेने के योग हैं. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. सावधान रहें क्रोध पर नियंत्रण रखें. नशे के सेवन से दूर रहे. स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

तुला राशिफल 25 जून, 2022

तुलाः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. आज लवमेट के तरफ से महंगे तोहफे का डिमांड हो सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

वृश्चिक राशिफल 25 जून, 2022

वृश्चिकः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. इस राशि के बेरोजगार युवाओं को नौकरी संबंधी सुखद समाचार मिल सकती है. वाहन या मकान लेने के योग हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं. कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है.

धनु राशिफल 25 जून, 2022

धनुः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. इस राशि के कारोबारियों को उधारी दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. इस राशि के शादीशुदा जोड़े लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

मकर राशिफल 25 जून, 2022

मकरः अचानक धन लाभ हो सकता है. कारोबार के नजरिए से आज का दिन बेहद शुभ है. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं.

कुंभ राशिफल 25 जून, 2022

कुंभः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. खर्चों में हुई वृद्धि से परेशान हो सकते हैं. कारोबार में पुराने निवेश से धन लाभ होगा. सावधान रहें गोपनीय बातें किसी साझा न करें कोई विश्वासघात कर सकता है. किसी तीसरे के चलते प्यार के रिश्तों में दरार आ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

मीन राशिफल 25 जून, 2022

मीन: समाजिक कार्यों में मन लगेगा. शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है. शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story