अध्यात्म

ज्येष्ठ के महीने में आने वाले 10 बड़े त्यौहार, चेक करें फुल लिस्ट

Jyesth Mahine Ke Tyohar
x
Jyesth Mahine Ke Tyohar: अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से देखें तो पता चलता है का ज्येष्ठ का महीना 6 मई 2023 से शुरू होकर 4 मई 2023 तक रहेगा।

हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत के महीने से होती है। वर्ष का तीसरा माह ज्येष्ठ कहलाता है। अगर अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से देखें तो पता चलता है का ज्येष्ठ का महीना 6 मई 2023 से शुरू होकर 4 मई 2023 तक रहेगा। इस महीने में कई व्रत एवं त्यौहार पड़ रहे हैं। साथ ही इसी महीने में प्रचंड गर्मी कभी सामना करना पड़ता है। नौतपा ज्येष्ठ के महीने में पड़ता है। आइए व्रत से जुड़ी हुई पूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें।

ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाले व्रत त्यौहार

ज्येष्ठ के महीने में अचला एकादशी, बट सावित्री व्रत, भगवान शांतिनाथ जयंती, महेश नवमी, निर्जला एकादशी, रंभा तीज व्रत, अष्ट विनायक चतुर्थी, त्रिविक्रम जयंती, बड़ा महादेव पूजन जैसे कइ्र्र त्यौहार पड़ने वाले हैं। इन त्योहारों में कई बार सनातन धर्म के लोग व्रत भी रहते हैं। तो वहीं कई तिथियों पर भगवान की केवल विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

8 मई 2023 को गणेश चतुर्थी व्रत तथा एकदंत संकष्टी चतुर्थी।

15 मई 2023 को अचला, अपरा एकादशी का व्रत।

17 मई 2023 को शिव चतुर्दशी व्रत या मासिक शिवरात्रि, वट व्रत प्रारंभ।

18 मई 2023 को भगवान शांतिनाथ जयंती है।

20 मई 2023 को शनि जयंती, स्नान दान अमावस्या। वट अमावस्या। वट सावित्री व्रत।

22 मई 2023 को रंभा तीज व्रत।

23 मई 2023 को अष्ट विनायक चतुर्थी व्रत।

25 मई 2023 को आल्हा जयंती, नौतपा प्रारंभ तथा पुष्य नक्षत्र है।

29 मई 2023 को महेश जयंती, महेश नवमी है।

30 मई 2023 को गंगा दशहरा है।

31 मई 2023 को निर्जला एकादशी, रानी अहिल्याबाई जयंती है।

1 जून 2023 को प्रदोष व्रत, ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि को त्रिविक्रम जयंती मनाई जाती है।

2 जून 2023 को बड़ा महादेव पूजन होगा।

4 जून 2023 को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा।

Next Story