सिंगरौली

विंध्य : चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:38 AM IST
विंध्य : चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

प्रदेश की ऊर्जाधानी सिंगरौली में चलती कार में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने जयंत इलाके में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को कार में बैठाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर चार घंटे तक घुमाते रहे और दुष्कर्म किया। विंध्यनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हो रही वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। कुछ समय पहले भोपाल में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था। इसके बाद नरसिंहपुर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई। धार के धामनोद में एक प्रोफेसर पर बच्ची ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

Next Story