सिंगरौली

एमपी के सिंगरौली में एम्बुलेंस के अंदर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sanjay Patel
28 Aug 2023 7:38 AM GMT
एमपी के सिंगरौली में एम्बुलेंस के अंदर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
MP News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एम्बुलेंस के अंदर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एम्बुलेंस चालकों ने महिला को घर छोड़ने के बहाने एम्बुलेंस में बैठा लिया, इसके बाद बारी-बारी से घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एम्बुलेंस के अंदर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एम्बुलेंस चालकों ने महिला को घर छोड़ने के बहाने एम्बुलेंस में बैठा लिया, इसके बाद बारी-बारी से घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया है।

घर वापस लौट रही थी महिला

सिंगरौली जिला अंतर्गत बैढ़न थाना क्षेत्र के खुटार ग्राम पंचायत में किसी वित्तीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए सरई से आई महिला रात के समय घर वापस लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान उसे 108 एम्बुलेंस चालक सतेन्द्र पाण्डेय मिला। जिसने महिला को घर छोड़ने के बहाने उसे एम्बुलेंस में बैठा लिया। एम्बुलेंस में उसका एक साथी भी मौजूद था इसलिए महिला उसमें सवार हो गई। बताया गया है कि एम्बुलेंस से तीनों सरई के लिए रवाना हुए और रास्ते में एक सूनसान जगह पर चालक ने एम्बुलेंस को रोक दिया। सत्येन्द्र और उसके साथी चालक राजेश तिवारी ने बारी-बारी से महिला के साथ एम्बुलेंस के अंदर ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

थाने में दर्ज कराई शिकायत

आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद महिला को रास्ते में ही उतार दिया। जिसके बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और पति के साथ सरई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में थे। किन्तु पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने वादात में उपयोग की गई एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 2329 को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को खुटार से पकड़ लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story