सिंगरौली

एमपी के सिंगरौली में न्यायालय परिसर में चली लाठी और लात-घूंसे, तीन घायल

एमपी के सिंगरौली में न्यायालय परिसर में चली लाठी और लात-घूंसे, तीन घायल
x
MP Singrauli News: जमीनी विवाद के चलते डिस्ट्रिक्ट जज के बेंच के सामने ही मारपीट होने लगी।

MP Singrauli News: न्यायालय में पीड़ित हमेशा ही न्याय की उम्मीद लेकर जाते है। लेकिन कई बार न्याय का मंदिर न्यायालय परिसर ही लड़ाई-झगड़े का गवाह बन जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले (Singrauli District) के बैढ़न न्यायालय परिसर में देखने को मिला। जहां दो पक्ष के लोगों के बीच बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे की लात-घूंसों और लाठी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। यह विवाद डिस्ट्रिक्ट जज की बेंच के गेट के सामने हुआ।

पारिवारिक जमीनी विवाद बना कारण

बताया गया है कि जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के पड़री खूंटा टोला निवासी राजेन्द्र बंसल का उसके परिवार के लोगों के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस राजेन्द्र का अपने परिवार के साथ विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा के राजेन्द्र और रामविसाले के बीच मारपीट होने लगी। रामविसाले द्वारा मारपीट की शिकायत थाने में की गई। बीते दिवस राजेन्द्र बंसल जमानत के लिए न्यायालय गया था। जहां जमानत को लेकर एक बार फिर से राजेन्द्र और रामविसाले के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

Singrauli Court me Marpeet Ka Viral Video:

ये हुए घायल

मारपीट के कारण एक पक्ष से राजेन्द्र बंसल, बासमती बंसल और रामललन बंसल घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के भी घायल होने की बात कही है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु अस्पताल भेजवाया गया।

वर्जन

न्यायालय परिसर में जमानत को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-पत्थर से हमला किया। घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।

अरुण पाण्डेय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Next Story