सिंगरौली

सिंगरौली: रात में बकरा बांधने गए वृद्ध की सुबह कुएं में मिली लाश

anuppur news
x
रात में बकरा बांधने गए वृद्ध की सुबह कुएं में लाश पाई गई। मृतक वृद्ध हरिकेश्वर शाह 78 वर्ष निवासी गढ़हरा के शव को पीएम के लिए सिंगरौली जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

सिंगरौली: रात में बकरा बांधने गए वृद्ध की सुबह कुएं में लाश पाई गई। मृतक वृद्ध हरिकेश्वर शाह 78 वर्ष निवासी गढ़हरा के शव को पीएम के लिए सिंगरौली जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मृतक के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया गया है कि बीती रात वृद्ध अपने घर के बाहर बकरा बांधने गया था। जहां पैर फिसलने के कारण वृद्ध की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सुबह जब वृद्ध अपने कमरे में नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दरमियान वृद्ध की लाश कुएं में पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में गिरे वृद्ध के शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई पश्चात युवक के शव को अस्पताल भेजवाया गया।

आंख में कम दिखता था

परिजनां ने बताया कि वृद्ध को आंख में कम दिखाई देता था। माना जा रहा है कि अंधेरा होने और आंख में कम दिखाई देने के कारण वृद्ध का पैर फिसला होगा और वह कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story