सिंगरौली

सिंगरौलीः अपरहण किंग लगा पुलिस के हाथ, 10 लाख रूपये का था ईनाम

सिंगरौली। कोलकाता पुलिस ने अपरहण किंग को सिंगरौली जिले के बैढ़न से गिरफ्तार कर लिया है। अपरहणकर्त्ता चंदन सोनार के गिरोह पर 50 से अधिक मामले देश भर में दर्ज हैं। चंदन की लंबे समय से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात की पुलिस तलाश कर रही थी। कोलकाता पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

सिंगरौली से चला रहा था नेटवर्क

बताया जा रहा है कि अंतरराज्यीय बदमाश सिंगरौली से अपना नेटवर्क चला रहा था। इसके बाद भी स्थानिय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वह बैढ़न में जीपी पैलेस 30 साल के लीज पर लेकर नेटवर्क चला रहा था।

नाम बदल कर रह रहा था आरोपी

चंदन सिंगरौली में अपना नाम बदल कर चंद्रमोहन बनकर रह रहा था। वह मूलतः बिहार की राजधानी पटना के हाजीपुर सेंदुआरी गांव का रहने वाला है। 2010 में पटना पुलिस ने उसे एक अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद से फरार हो गया था। वह लगातार वारदात करता रहा।

लड़कियों की भी ले रहा था मदद

चंदन सोनार अपहरण के लिए लड़कियो एंव स्थानीय लड़कों की मदद लेता था। सबसे ज्यादा अपहरण इसने पश्चिम बंगाल में करवाए हैं। छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी 2020 को प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण कांड में उसका नाम सामने आया था। भिलाई के उद्योगपति शैलेष शाह के बेट आदित्य के अपहरण, सूरत के हीरा हनीफ हिंगोरा के बेटे सुहैल का केन्द्र शासित प्रदेश दमन दीप से 2013 के अपहरण में वांटेड था। पुलिस उससे पूछताछ करके अपरहण की घटना की जानकारी लेगी।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story