सिंगरौली

Singrauli News: शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर

Saroj Tiwari
30 Nov 2021 10:59 AM GMT
singrauli news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) में कुछ लोगो ने शराब ठेकेदारों पर किया हमाला।

सिंगरौली (Singrauli) शराब और विवाद का गहरा नाता है। जिसका जन्म कई रूप धारण करता है। ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले का सामने आया है जहां शराब ठेकेदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। ठेकेदार को गंभीर हालत में उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में नशामुक्ति अभियान चलाने वाले संगठन का नाम सामने आ रहा है जो खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार बरगवां क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के लिये संगठन के कुछ सदस्य चंदे की मांग कर रहे थे। चंदा देने से मना करने पर संगठन के 15 से 20 लोग शराब की दुकान में घुसकर शराब ठेकेदार पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल शराब ठेकेदार बृजेश सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य संजय यादव को भी चोंट पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बृजेश सिंह की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिये रेफर किया गया है।

शराब मुनाफे वाला धंधा और विवाद की जड़

वैसे शराब काफी मुनाफे वाला धंधा है लेकिन जड़ें विवाद से जुड़ी रहती हैं। लोग मुनाफा कमाने के लिए इसे आसान धंधा समझने लगे हैं। सरकार के लिये भी शराब सबसे बड़ा आय का स्रोत है। यही कारण है कि जगह-जगह शराब की दुकाने खुली हुई हैं जहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां तक कि शादी-बारात में भी सिर्फ शराबियों का डांस होता है।

Next Story