सिंगरौली

Singrauli News: कार- ऑटो की टक्कर में 2 की मौत 4 घायल, सड़क पर उतरे लोग

Singrauli News: कार- ऑटो की टक्कर में 2 की मौत 4 घायल, सड़क पर उतरे लोग
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) में हुई दुर्घटना में दो की मौत।

सिंगरौली जिले (Singrauli District) के कोयलखूथ मुख्य मार्ग में बुधवार की रात जबरदस्त हादसा हो गया। जिससे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए है। घायलों को पुलिस अस्पताल में भर्ती कराई है। वही दुर्घटना मामले में जांच करवाई कर रही है।

क्रेटा-आटो में भिड़ंत

जानकारी के तहत कोयलखूथ मार्ग में क्रेटा वाहन ने आटो को तेज रफ्तार से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे आटो उछल कर दूर जा गिरी और वाहन में सवार सभी 6 लोग घायल हो गए। घायलों में रमेश कुमार पिता स्व.सजीवन सिंह 34 वर्ष एवं शैलेश प्रसाद पिता गयालाल शाह 36 वर्ष निवासी रौंदी की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि लकपति सिंह पिता भीम सिंह 24 वर्ष सहित अन्य लोग घायल हो गए हैं।

सड़क मार्ग कर दिया जाम

दुर्घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही चकाजाम कर दिया। जिससे वाहनों के पहिए थम गए। हादसे के बाद जाम लगाए जाने की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे और नाराज ग्रामीणो को कार्रवाई किए जाने आदि का भरोसा दिलाते हुए उन्हे समझाईस दिए। जिसके बाद ग्रामीणों को आक्रोष शांत हुआ और सड़क का आवागमन बहाल हो पाया।

रफ्तार बानी हादसे का कारण

बताया जा रहा है कि दुर्घटना की वजह रफ्तार का कहर मुख्य कारण है। क्रेटा वाहन काफी तेज रफ्तार में थी। यही वजह रही है कि टक्कर लगने के बाद ऑटो न सिर्फ उछल गई बल्कि आटो परखच्चे उड़ गए।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story