सिंगरौली

Singrauli : कुए में लटकता मिला महिला का शव, जादू टोना के शक में हत्या का आरोप

Singrauli : कुए में लटकता मिला महिला का शव, जादू टोना के शक में हत्या का आरोप
x
सिंगरौली (Singrauli News) :  45 वर्षीय महिला का गहरे कुए में रस्सी से लटकता हुआ शव मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुची पुलिस मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। घटना सिंगरौली जिले के सरई थाना के बरका चौकी अंतर्गत गोड़बहरा गांव की है।

जादू टोना के लगते थे आरोप

बताया जा रहा है कि महिला पर अक्सर ग्रामीणो के द्वारा जादू टोना करने का आरोप लगाया जाता था। लोगो को शंका थी कि उक्त महिला गांव के लोगो में तंत्रमंत्र कर रही है। बताते है कि वह जब भी गांव में निकलती थी। उसे गांव के लोग जादू टोना वाली महिला कह रहे थे।

हत्या का अरोप

अचानक कुएं में रस्सी से लटकते शव को देखकर परिजनों ने महिला की हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर कुंए में शव लटका दिया गया हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद ही हत्या एंव आत्महत्या स्पष्ट हो पायेगी।

Next Story