सिंगरौली

एमपी के सिंगरौली में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट और खुद लगा ली फांसी

Sanjay Patel
15 Aug 2023 6:58 AM GMT
एमपी के सिंगरौली में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट और खुद लगा ली फांसी
x
MP News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। वह फांसी के फंदे पर झूल गया। दिल को दहला देने वाली घटना की जानकारी होते हुए मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कुल्हाड़ी से किए कई प्रहार

यह घटना सिंगरौली जिले के गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुहेर गांव में घटित हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुहेर निवासी अर्जुन खैरवार उम्र 32 वर्ष का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन खैरवार ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर दिए। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फांसी के फंदे पर झूल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद किया।

चार मासूम हुए अनाथ

दिल को दहला देने वाली इस घटना में जहां पति-पत्नी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं इनके चार मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतक दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जो इस समय रो-बिलख रहे हैं। मृतक के सबसे बड़ी बेटी है जिसकी उम्र 11 वर्ष है। जबकि अन्य तीन इनसे छोटे बताए गए हैं।

ससुराल में रहकर मजदूरी करता था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन खैरवार मजदूरी का कार्य करता था। वह अपनी ससुराल में ही रहता था। उसका मूल गांव बरगवां पोड़ी है वह ससुराल मुहेर गांव में रह रहा था। ग्रामीणों की मानें तो अर्जुन खैरवार का रोज उसकी पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना के दिन यानी सोमवार को भी अर्जुन का पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद अर्जुन ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद खुद फांसी पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

इनका कहना है

इस संबंध में गोरबी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला का कहना है कि घटना मुहेर गांव में घटित हुई। यहां पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर पति ने हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Story