सिंगरौली

नगर निगम को प्रदेश में नंबर-1 बनाने जी जान से लग जाएं, बैठक में कमिश्नर ने दिये निर्देश

Aaryan Puneet Dwivedi
13 Aug 2021 6:01 PM IST
नगर निगम को प्रदेश में नंबर-1 बनाने जी जान से लग जाएं, बैठक में कमिश्नर ने दिये निर्देश
x

फाइल फोटो 

नगर निगम को प्रदेश में नंबर-1 बनाने जी जान से जुटे कर्मचारी, तभी मिलेगी सफलता। व्यवस्था बनाने नियमों का कड़ाई से पालन हो । शहर को स्वच्छ बनाने जागरूकता आवश्यक। समय पर समस्याओं का निराकरण करने से बढ़ेगा लोगों का ननि के प्रति विश्वास।

सिंगरौली। नगर निगम को प्रदेश में नम्बर-1 बनाने के लिए जी जान से लगना पड़ेगा। इसके लिए आवश्यक है कि शहर विकास के हर मामलों में गंभीरता के साथ काम किया जाये। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण हो। उक्त निर्देश बैठक में ननि आयुक्त आरपी सिंह ने अधिकारियों को दिये। बैठक में आयुक्त के कडे तेवर भी देखने को मिले। उन्हों कहा कि शहर की सुंदरता पर अवैध निर्माण ग्रहण लगा रहे हैं। इनसे निपटने के लिए कार्रवाई की जाये।

अवैध निर्माण पर लगे रोक

बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त ने कहा कि बिना अनुमति के भवन निमार्ण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। निर्माण पर आवश्यकता पड़े तो बुलडोजर चल वाले की प्रक्रिया अपनाई जाए। उनका कहना था कि ननि क्षेत्र में भवन निर्माण के दौरान लोगों द्वारा ईंटा, बालू तथा गिट्टी सड़क पर रखा जाता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। ज़ोन प्रभारी की जवाबदारी है कि बिना अनुमति के हो रहे निमार्ण पर कार्रवाई करें।

शिकायतों का समय हो निराकरण

बैठक के दौरान कहा गया कि शहर को स्वच्छ रखें। साथ ही आवश्यक है कि ननि क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो। उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में नगर निगम की शिकायतों पर कार्रवाई करने के साथ ही आवेदक को संतुष्ट करना भी आवश्यक है। शिकायतों का समय सीमा में निराकरण कर प्रदेश में शहर को नम्बर वन बनाया जा सकता है।

सफाई पर दिया जाए ध्यान

सिंगरौली ननि आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाए। मोहल्ले की नालियों को समय पर साफ किया जाए। वहीं कचरे का नियमित उठाव हो साथ ही कीटनाशक आदि का छिड़काव करवाया जाए। नगर निगम क्षेत्र के जिन स्थानों में बारिश के दौरान जल भराव होता है वहां पानी की निकासी के समुचित उपाय आवश्यक हैं।

बैठक में ननि के कार्यपालन यंत्री ब्हीबी उपाध्याय, आर के जैन, उपायुक्त आरपी वैश्य, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, जेपी त्रिपाठी, सिटी मिशन मैनेजर संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story