सिंगरौली

Singrauli Gangrape: दरिंदों ने वृद्धा को भी नहीं छोड़ा! बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Singrauli Gangrape: दरिंदों ने वृद्धा को भी नहीं छोड़ा! बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
x

सिंगरौली में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं.  

सिंगरौली में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं.

Gangrape in Singrauli with Old Woman: सिंगरौली। गरीब महिला दातून बेचकर घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास वृद्धा को 5 आरोपियों ने पकड़ लिया और उसे बंधक बनाते हुए एकांत में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला ने मामले की रिपोर्ट जयंत चौकी में दर्ज करवा दी है। तो वहीं बिना समय गंवाए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 में से 2 आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

दातून बेचती थी महिला

जानकारी के अनुसार जिले के विध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी के रेलवे क्रासिंग के पास एक बुजुर्ग महिला को पांच आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया है। महिला ने बताया कि वह दातून बेचकर वापस आपने घर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे क्रासिंग के पास एक साथ बैठे 5 लोगों ने उन्हे घेर लिया। बाद में जबरदस्ती करते हुए घसीटकर उसे एकांत में ले गये। पांचों ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और बाद में फरार हो गये।

महिला पहुंची थाने

बताया जाता है कि महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत करने जयंत चौकी पहुंची। उसने अपनी आपबीती बताई जिसे सुनने के बाद थाने के लेग सतके में आ गये। वहीं चौकी प्रभारी के साथ ही मामले की जानकारी विध्यनगर थाने को दी गई। पुलिस की एक टीम मामले की जानकारी के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए निकली। ओरोपियो के सम्बंध में जानकारी एकत्र करते हुए कई जगह दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला का हुआ मेडिकल परीक्षण

पीड़ित महिला को थाने में मौजूद महिला पुलिस लेकर अस्पताल पहुंच गई। जहां पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर और सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि उसे हर हाल में न्याय मिलेगा। आरोपी किसी भी सूरत में बख्से नहीं जयेंगे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story