सिंगरौली

एमपी सिंगरौली के गोंदवाली गांव के त्रिमुला इंडस्ट्रीज में धमाका, बॉयलर फटने से 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

Sanjay Patel
12 March 2023 9:58 AM GMT
एमपी सिंगरौली के गोंदवाली गांव के त्रिमुला इंडस्ट्रीज में धमाका, बॉयलर फटने से 6 घायल, 2 की हालत गंभीर
x
Singrauli News: एमपी सिंगरौली जिले के गोंदवाली औद्योगिक क्षेत्र में धमाका हो गया। यह धमाका त्रिमुला इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में हुआ जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं।

एमपी सिंगरौली जिले के गोंदवाली औद्योगिक क्षेत्र में धमाका हो गया। यह धमाका त्रिमुला इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में हुआ। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका बॉयलर फटने के कारण हुआ जो काफी पुराना बताया गया है। जिसकी तेज से आवाज तीन किलोमीटर का इलाका गूंज उठा।

केमिकल रिसाव हुआ तो बॉयलर में लग गई आग

सूत्रों की मानें तो त्रिमुला इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में यह धमाका बॉयलर में आग लगने की वजह से हुआ। बायलर काफी पुराना था जो कई महीनों से बंद पड़ा था। इस दौरान शनिवार को बॉयलर को जैसे ही चालू किया गया तो उसे केमिकल रिसने लगा। जिसकी जानकारी कंपनी प्रबंधक को मजदूरों द्वारा दी गई। किंतु इसे ओर कंपनी प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई। केमिकल बहने की गति पहले धीमी थी किंतु यह धीरे-धीरे तेजी से बहने लगा। जिसके चलते बॉयलर में आग लग गई और वह फट गया।

यह हुए घायल

सिंगरौली के गोंदवाली औद्योगिक क्षेत्र में धमाका होने से 6 लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में आशीष यादव पिता राजदीप यादव 29 वर्ष, अभिमन्यु सिंह पिता अंबिका सिंह 32 वर्ष, महेश कुमार पिता अर्जुन राम उम्र 34 वर्ष, विकास कुमार पिता जगेश्वर यादव 20 वर्ष, सुनील गुप्ता पिता राजेन्द्र गुप्ता 34 वर्ष, कुंदन कुमार यादव पिता गणेश यादव 34 वर्ष शामिल हैं। इस आदसे के बाद घायल श्रमिकों को देख वहां का अधिकांश स्टाफ सहित इंडस्ट्री का अमला मौके से भाग निकला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इंस्ट्रीज में कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इनका कहना है

इस संबंध में बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह के मुताबिक घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई जिस पर पुलिस को घटनास्थल भेजा गया। कंपनी प्रबंधन द्वारा पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई यह जांच का विषय है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं जिनका नेहरू अस्पताल जयंती में उपचार चल रहा है।

Next Story