सिंगरौली

कार पर राख से भरा डंपर पलटा, हादसे में सिंगरौली के 4 लोगों की मौत; 12 घंटे दबी रहीं लाशें

कार पर राख से भरा डंपर पलटा, हादसे में सिंगरौली के 4 लोगों की मौत; 12 घंटे दबी रहीं लाशें
x
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। राख से भरा हाईवा यानी डंपर पलटने से सिंगरौली निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। राख से भरा हाईवा यानी डंपर पलटने से मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वारदात के बाद डंपर चालक फरार हो गया। 12 घंटे तक चारों लाशें कार में राख के नीचे दबी रहीं।

मृतक मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले थे। परिवार निजी कार से वाराणसी जा रहा था। तभी अनपरा की ओर से आ रहा राख से भरा डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। जिससे कार में बैठे चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हाईवा वाराणसी की ओर जा रहा था। घटना के बाद गाड़ी छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस इन लोगों की खोज में थी, जिसकी शिकायत उनके रिश्तेदार ने की थी। पुलिस खोजती हुई मौके पर पहुंची, और उन्हें राख में सफेद रंग की कार नजर आई। इसके बाद पुलिस ने बुलडोजर का इस्तेमाल करके राख को हटाया। इसके बाद कार में चार लाशें पाई गईं, जिन्हें दरवाजे को काटकर निकाला गया। सभी की पहचान उनके रिश्तेदारों के द्वारा की गई। यह घटना पिपरी इलाके में हुई। हादसा सुबह करीब 7 बजे का है, और रात 9 बजे लाशें निकाली गईं।

ये चारों लोग सुबह 6 बजे मध्य प्रदेश के सिंगरौली से वाराणसी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने निकले थे। पुलिस ने बताया कि लोगों का इंतजार रेनूकोट में किसी रिश्तेदार के घर में था। जब वे रिश्तेदार के घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजन परेशान हो गए। सभी के मोबाइल फोन बंद थे। इसके बाद, रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत खोज कार्य शुरू किया।

पुलिस पूरे दिन लोगों की खोजती रही। शाम को पुलिस खोज में मौके पर पहुंची, और वहां एक सफेद रंग की कार राख में दबी हुई मिली। इसके बाद बुलडोजर की मदद से राख को हटाया गया और दरवाजे को तोड़कर लाशों को बाहर निकाला गया।

हादसे की जानकारी उन्हें शाम के 4 बजे मिली, और उनके परिजन रात के 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। 12 घंटे बाद पुलिस ने राख हटाई, तो कार में सवार चार लोगों की लाश मिली। सभी की पहचान उनके रिश्तेदारों के द्वारा की गई। मृतकों की पहचान रामयण प्रसाद शर्मा (52), रीता देवी (46), सुकवारी देवी (50) व दीपक शर्मा (26) के रूप में हुई है।

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

Neelam Dwivedi | रीवा रियासत

नीलम द्विवेदी जर्नलिज़्म से स्नात्कोत्तर हैं। 2016 से रीवा रियासत डॉट कॉम में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें देश-दुनिया, राजनीति के अलावा स्पोर्ट्स, हेल्थ, होम डेकोर, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और एंटर्टेंमेंट जैसे टॉपिक्स पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा खाली समय में नेचर को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं। साथ ही म्यूजिक, थिएटर और किताबों में भी इनकी बहुत रुचि है।

    Next Story