सिंगरौली

भाजपा विधायक ने महिला नगर परिषद अध्यक्ष से की बदसलूकी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : SINGRAULI NEWS

News Desk
14 March 2021 5:16 PM GMT
भाजपा विधायक ने महिला नगर परिषद अध्यक्ष से की बदसलूकी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : SINGRAULI NEWS
x
सिंगरौली। सीधी जिले के धौहनी विधानसभा से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर नगर परिषद अध्यक्ष मझौली रूबी सिंह ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए विधायक का पुतला फूंका। नगर परिषद मझौली अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को भाजपा अपना कार्यक्रम बना रही थी जिस पर उनके द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई। जिस पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि आपको इस कार्यक्रम में आने का कोई अधिकार नहीं है। आप तत्काल चले जाइये।

उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के नारे लगाए जाने लगे जिससे भय का माहौल व्याप्त हो गया। विधायक के व्यवहार से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का पुतला फूंका गया। इस दौरान धौहनी से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सिंह, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद सिंह चैहान, पुष्पा सिंह, माधुरी सिंह, रेखा सिंह, गौरी साकेत, तारा सिंह, आंेकार कर्चुली, केडी सिंह, रमन सिंह, राहुल सिंह चैहान, जय सिंह, धर्मेन्द्र चैधरी, राकेश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story