सिंगरौली

सिंगरौली में बड़ा हादसा, डीजे लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत, 3 घायल 

सिंगरौली में बड़ा हादसा, डीजे लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत, 3 घायल 
x
Singrauli Tractor Accident News:  सिंगरौली के चितरंगी (Chitrangi) थाना अंतर्गत सूधा गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पटल गया।

Singrauli Tractor Accident News: सिंगरौली के चितरंगी (Chitrangi) थाना अंतर्गत सूधा गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पटल गया।

जिसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 घायल हैं। जिसमें एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सिंगरौली के लिए रेफर किया गया है। वही हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया हैं जिसकी पुलिस तालश में जुटी हुई है।

खाई में गिरा ट्रैक्टर

महिला को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला चालक ट्रैक्टर लेकर सूधा गांव से भटहनी जा रहा था।

कल्टीवेटर के उपर डीजे लाद था। ट्रैक्टर जैसे ही भटहनी के आगे निकला वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

खाई में गिरा ट्रैक्टर

बताया जाता है कि सामने से अचानक एक महिला आ गई जिसे बचाने के चक्कर में चालक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे खाई में जा गिरा।

जिसकी चपेट में आने से उजागर सिंह गोंड़ 18 वर्ष निवासी सुलखान और हीरालाल पनिका 32 वर्ष निवासी सुलखान दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल खाई में जा गिरे।

मौके पर पहुंची पुलिस

शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब हुए हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे लोगों को निकाला और दो घायलों को चितरंगी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

वहीं एक गंभीर महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सिंगरौली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story