सीधी

एमपी के सीधी में पति की बेवफाई नहीं सहन कर पाई पत्नी, 3 बच्चों के साथ खाया जहर

एमपी के सीधी में पति की बेवफाई नहीं सहन कर पाई पत्नी, 3 बच्चों के साथ खाया जहर
x
MP Sidhi News : सीधी जिले में मां द्वारा खुद और बच्चों को जहर देने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

MP Sidhi News : एमपी पति की बेवफाई से तंग आकर महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया कि उसके तीन बच्चों की जान पर बन आई। संजय गांधी अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि मां की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मां द्वारा खुद और बच्चों को जहर देने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विवाद के बताया उठाया कदम

बताया गया है कि सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र की निवासी निर्मला जायसवाल का गत दिवस अपने पति से विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला को इना गुस्सा आया कि उसने अपने तीन बच्चों सत्यम, सनम और शुभम के साथ खाने में कीटनाशक मिलाया और उसे खा लिया। जिसके बाद मां और उसके बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। घर के सदस्यों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने महिला और उसके बच्चों को सीधी जिला चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था की। यहां भर्ती रहे बच्चों और मां की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसजीएमच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बच्चा वार्ड रेफर कर दिया गया है। मेडिसिन वार्ड में भर्ती रही मां की सामान्य हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत खराब है।

अवैध संबंध बना कारण

बच्चों को जहर देने से दुखी महिला ने बताया कि उसके पति का परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उसका आए दिन अपने पति से विवाद होता रहता था। पति द्वारा उसकी पिटाई भी की जाती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने खाने में कीटनाशक मिला कर बच्चों के साथ खुद

Next Story