सीधी

सीधी: बाइक-ऑटो भिड़ंत में पांच घायल, नशे में धुत्त थे बाइक सवार

sidhi mp news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे पांच लोग घायल हो गए।

Sidhi MP News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बरौं के समीप बीते दिवस बाइक ऑटो भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ऑटो सवार रमेश सेन और उनकी पत्नी श्रृद्धा सेन सहित तीन अन्य शामिल है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रामपुर नैकिन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रहे दंपत्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि बाइक सवार युवक नश में थे। काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे। जिसके कारण अनियंत्रित हुई बाइक सामने से आ रही ऑटो से टकरा गई।

बताया गया है कि ऑटो में सवार दंपत्ति सहित सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहिनी गांव जा रहे थे। इसी दरमियान जैसे ही बाइक बरौं के समीप पहुंची सामने से स्पीड में आ रही बाइक की भिडं़त ऑटो से हो गई। दुर्घटना के चलते जहां बाइक सवार युवक घायल हो गए वहीं ऑटो पलट गया। दुर्घटना के चलते मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

3 घंटे देरी से पहुंची एम्बुलेंस

घटना की सूचना मिलने के तकरीबन 3 घंटे देरी से एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण घायल घटना स्थल के समीप तड़पते रहे। बताया गया है कि एम्बुलेंस में हुई देरी के कारण घायलों के साथ ही स्थानीय निवासी भी काफी आक्रोशित रहे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story